Home Northeast India Assam असम के प्रख्यात कवि नलनिधर भट्टाचार्य का निधन

असम के प्रख्यात कवि नलनिधर भट्टाचार्य का निधन

0
असम के प्रख्यात कवि नलनिधर भट्टाचार्य का निधन
Assamese poet and critic Nalinidhar Bhattacharya dies
Assamese poet and critic Nalinidhar Bhattacharya dies
Assamese poet and critic Nalinidhar Bhattacharya dies

गुवाहाटी। असम के प्रख्यात कवि, साहित्यकार नलनिधर भट्टाचार्य का शुक्रवार सुबह लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में इलाजरत अवस्था में निधन हो गया।

उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें वर्ष 2012 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। स्व. भट्टाचार्य ने सुबह 4 बजे गुवाहाटी के जीएनआरसी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

भट्टाचार्य का जन्म 4 दिसंबर, 1921 को ऊपरी असम के जोरहाट जिलांतर्गत मेलेंग काठगांव में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2006 में असम वैली लिटरेरी अवार्ड के साथ ही विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने अपना कैरियर काकोजान हाईस्कूल में बतौर एक शिक्षक के रूप में आरंभ किया था। इसके अलावा उन्होंने मेघालय की राजधानी शिलांग के सेंट एंथोनी कालेज, आर्य विद्यापीठ कालेज गुवाहाटी में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

स्व. भट्टाचार्य के निधन पर मुख्मयमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा, अगप, बीपीएफ, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक पार्टियां, सामाजिक संगठन, छात्र संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्य सरकार ने अपने प्रतिनिधि के रूप में वन मंत्री प्रमिलारानी ब्रह्म को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नियुक्त किया है।