Home Astrology मंगल में अमंगल कर अब बृहस्पति की चौखट पर शनि

मंगल में अमंगल कर अब बृहस्पति की चौखट पर शनि

0
मंगल में अमंगल कर अब बृहस्पति की चौखट पर शनि

सबगुरु न्यूज। आग की आंधियां बरसा कर वह आगे बढ़ गया और पीछे आग के अंगारे राख़ बनाने के लिए छोड़ गया। उसने मंगल के घर के विषयों पर धूल जमा भूमि, भवन, वाहन, ओटो मशीनरी, खनिज सम्पदा, शराब के कारोबार तथा आयात निर्यात विश्व के व्यापार को पंगु बना दिया।

ख़ून खराबा, आंदोलन, हड़ताल तालाबंदी धरणा प्रदर्शन आंतकवाद, युद्ध, सैनिक कार्यवाही आदि बढाकर सम्पूर्ण विश्व को प्रभावित कर गया। विश्व के हजारों तानाशाह को यह शनि शासक और प्रशासक बना गया।

ढाई साल तक मंगल के घर में रह कर शनि अब बृहस्पति के घर में चला गया। शनि ग्रह चला तो गया है लेकिन विश्व स्तर पर अशांति आंतक वाद विवाद भुखमरी तनाव जेसी आंधियों के की धूल को छोड़ गया। इस धूल को छाडने का दर्द विश्व को दे गया।

धनु राशि में आया शनि ग्रह अब शिक्षा संतान प्रेम व परीक्षा में लाभ के योग बनाएगा तथा अन्तरराष्ट्रीय व्यापार आयात निर्यात भवन वाहन ओटो मशीनरी खनिज सम्पदा शिक्षा जगत बैंक बीमा वित आदि को विश्व स्तर पर बढा कर राहत की मरहम लगाएगा।

वृश्चिक धनु मकर राशि वालों को साढ़े साती से प्रभावित करेगा तो वृष व कन्या राशि वालों को पनोती देगा। वृश्चिक राशि वालों को चिंता भय परेशान कर सकता है। कन्या तुला राशि वालों को आर्थिक राजनैतिक धार्मिक ओर वैज्ञानिक हर क्षेत्र में विशेष लाभ दे सकता हैतथा शेष राशि वालों को सामान्य परिणाम ही दे सकेगा।

बैंक, बीमा, वित्त आदि को विश्व स्तर पर एक नई योजना के साथ व्यवस्थित करेगा और अब तक घायल हो गए कारोबार को आॅक्सीजन देकर कर व्यवस्था को फिर नया आयाम देगा।

आंधियां जो ढाई साल से हर क्षेत्र को मिट्टी से विश्व स्तर पर ढंक गई उस पर अब रहम की वर्षा तो होगी पर गरीब मध्यम वर्ग के घरों में आधी धूल छोड़ जाएगी उच्च घरों की दीवारों पर चांदी की टाईले लगा जाएगी।

संत जन कहते हैं कि हे मानव ये ग्रह नक्षत्र तो अपना कर्म करते रहेंगे पर तू भी अपने कर्म को घीर गंभीर रूप से करता रह। भले ही आंधियां तुझे मिट्टी से ढंक जाए पर तेरे कर्म की बरसात उसे धो कर साफ़ सुथरा बना देगी।

सौजन्य : भंवरलाल