Home Headlines नाइजीरिया में फिर भड़की हिंसा, 29 की मौत

नाइजीरिया में फिर भड़की हिंसा, 29 की मौत

0
नाइजीरिया में फिर भड़की हिंसा, 29 की मौत
at least 29 killed in central Nigeria violence
at least 29 killed in central Nigeria violence
at least 29 killed in central Nigeria violence

अबुजा। नाइजीरिया में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। बस्सा इलाके में सोमवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्कूल में शरण लिए लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने एक अपील जारी हिंसा रोकने को कहा है। विदित हो कि नाइजीरिया का यह पठारी राज्य वर्षों से जातीय और सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में है।

इरगवी सामुदायिक विकास संघ के प्रमुख संडे अयुदु ने कहा कि नकी दोघरो गांव में सोमवार को बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला किया। छह मवेशियों के मारे जाने के बाद भय के कारण सैकड़ों लोग इस स्कूल में शरण लिए हुए थे।

अयुदु ने कहा कि स्कूल का इस्तेमाल शरणार्थी शिविर के रूप में किया जा रहा है और इनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल भी थे। बावजूद इसके उनके लोगों पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि मृतकों में अधिकांश खनाबदोश लोग हैं।