Home World Asia News अफगानिस्तान के सर्वोच्च न्‍यायालय पर हमले की कोशिश नाकाम

अफगानिस्तान के सर्वोच्च न्‍यायालय पर हमले की कोशिश नाकाम

0
अफगानिस्तान के सर्वोच्च न्‍यायालय पर हमले की कोशिश नाकाम
attack on Afghan Supreme Court by a woman foiled in kabul
attack on Afghan Supreme Court by a woman foiled in kabul
attack on Afghan Supreme Court by a woman foiled in kabul

काबुल। अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने गुरुवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय पर आत्मघाती हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया।

राजधानी काबुल में स्‍थ‍ित सर्वोच्‍च न्यायालय के सुरक्षा अधिकारी के अनुसार जिस समय सर्वोच्च न्यायालय में कामकाज चल रहा था, एक महिला आत्मघाती हमलावर ने परिसर में घुसने का प्रयास किया।

शक होने पर सुरक्षा अधिकारियों ने उस महिला को रुकने का आदेश दिया। लेकिन वह हथियारबंद महिला रुकने की बजाय तेजी से न्यायालय की तरफ बढ़ने की कोशिश करने लगी। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने उसे मार गिराया।

अफगान सुरक्षा बल आतंकी महिला की शिनाख्त और आतंकवादी गुटों से उसके संबंध जानने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले अफगान तालिबान ने अफगानिस्तान के न्यायायिक संस्थानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी, लेकिन अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस नाकाम हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

120 आतंकी ढेर

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों, पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से तालिबान, अल कायदा और आईएस आतंकवादी समूहों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान गुरुवार तक 120 आतंकी मारे जा चुके थे।