Home Latest news वास्तुकला और प्रकृति के नजारों से भरपूर आॅस्ट्रेलिया

वास्तुकला और प्रकृति के नजारों से भरपूर आॅस्ट्रेलिया

0
वास्तुकला और प्रकृति के नजारों से भरपूर आॅस्ट्रेलिया

सम्पूर्ण और व्यापक मनोरंजन के लिहाज से आॅस्ट्रेलिया जैसे बड़े देश बड़े सटीक ट्रेवल डेस्टिनेशन है। खुशनुमा मौसम, प्रासंगिक पार्कों, अनोखे जंगल, संग्रहालयों और बढ़िया खाने के साथ खरीदारी के लिए भी यह देश प्रसिद्ध है। यहां हर उम्र के ​लिहाज से कुछ न कुछ मिल ही जाता है।

विश्व में अनोखी स्थाप्ताया कला के लिए मशहूर आॅपेरा हाउस भी इसी देश का हिस्सा है। यहां के मुख्य शहर जैसे पर्थ, एडिलेड के साथ ब्रिसबेन, सिडनी, मेलबोर्न भी खास आकर्षण लिए हुए हैं। आॅस्ट्रेलिया में जनवरी से मार्च तक गर्मी रहती है इसीलिए ठंड के प्रदेशों में रहने वाले इन दिनों आॅस्ट्रेलिया जाना पसंद करते हैं।

रोचक और हट कर ओपेरा हाउस

सिडनी का खास आकर्षण यहां का विश्व प्रसिद्ध ओपेरा हाउस है। शिल्पकारी के इस अनोखा नमूने का अनावरण 10 अक्टूबर, 1973 को एलिजाबेथ सेकेंड ने किया था। यहां विश्वभर के नामचीन कलाकारों के कार्यक्रम होते हैं, जो पर्यटकों को खींच लाते हैं। बहुत पुरानी और दलदल वाली जगह बेन्निलॉन्ग पॉइंट का नामकरण प्राचीन इंसान के नाम पर किया गया था।

बेन्निलॉन्ग ने सबसे पहले अंग्रेजी भाषा सीखकर यहां के आदिवासी और ब्रिटिश लोगों को जोड़ने का काम किया था। इसके निर्माण की एक रोचक कथा है। पूरी दुनिया से आमंत्रित वास्तुकला के नमूनों में से डॅनिश वास्तुकार जॉर्न उटजन के नमूने को इस भवन के सिडनी के आॅपेरा हाउस लिए चुना गया। उटजन उस खुली जगह से काफी प्रभावित हुआ था, क्योंकि यहां बनी कोई भी इमारत किसी भी कोने से देखी जा सकती थी। उसका मूल डिजाइन इतना भारी-भरकम था कि उसे अस्तित्व में उतारना नामुमकिन लगने लगा।

चार साल की मेहनत के बाद उस डिजाइन को नया आयाम दिया गया। बनने में हो रही देरी की वजह से उटजन ने 1966 में इस्तीफा दे दिया जिसके बाद आॅस्ट्रेलियन आर्किटेक्ट ने उसे पूरा किया। आज यह इमारत लाखों लोगों के आकर्षण का केंद्र है। असल में यह एक संयुक्त जगह है, जहां एक हजार कमरे हैं जिसमें पांच सभामंडप, सात पूर्व प्रयोग तैयारियों के कमरे, रेस्तरां, दुकानें, वाचनालय और एक ऐसा परिसर जो इन सभी को जोड़ता है।

मिसाल दी जाती है खूबसूरती की

सागर के भीतर का सौंदर्य क्वीनलैंड में स्कूबा डाइविंग द्वारा देखा जा सकता है, जो बाकी जगहों के मुकाबले यहां सस्ता है। कहा जाता है कि आॅस्ट्रेलिया में व्यावसायिक स्कूबा डाइविंग कम खर्च में सीखी जा सकती है। ग्रेट बैरियर में दो हजार किमी. क्षेत्रफल में ऐसे 28 छोटे-छोटे टापू बने हैं, जहां पानी में हर तरह के करतब किए जा सकते हैं। वहीं, आॅस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा 30 लाख से थोड़ी ज्यादा जनसंख्या वाला खूबसूरती की मिसाल है।

स्थानीय भाषा में कैनबरा का अर्थ है ‘मिलन स्थल’। शहर में दर्शनीय स्थलों में से प्रमुख हैं ब्लैक माउंटेन, आॅस्ट्रेलिया वॉर मैमोरियल, नेशनल फिल्म एंड साउंड आर्काइव्स, नेशनल गैलेरी, राष्ट्रीय पुस्तकालय, विज्ञान केंद्र, नेशनल बॉटेनिकल गार्डन, टेल्स्ट्रा टावर तथा संसद भवन। सिटी सेंटर से पांच किमी. की दूरी पर स्थित टेल्स्ट्रा टावर से पर्यटक कैनबरा को किसी भी समय 360 डिग्री कोण से देख सकते हैं।

बच्चों के लिए गेम्स तो बढ़ों के लिए फैशन

मेलबोर्न सिटी खास तौर पर खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रसिद्ध है। गर्मियों में क्रिकेट और टेनिस का मौसम तथा फॉर्मूला कार रेस शरद ऋतु में। साथ ही वसंत ऋतु में घुड़दौड़ का मेलबोर्न कप। अन्य देशों से आॅस्ट्रेलिया का मौसम एकदम उलट रहता है। खेल के साथ-साथ फैशन शो और बाकी मनोरंजन के भी काफी कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है।

स्टेट आॅफ विक्टोरिया, मेलबोर्न में रेस के दिन छुट्टी घोषित की जाती है लेकिन पूरे आॅस्ट्रेलिया के लोगों की दुनिया उस दिन इस रेस को देखने-सुनने तक सीमित रहती है। इसे देखने दुनिया के सभी स्तर के लोग यहां एकत्रित होते हैं। मेलबोर्न का यह आनंदोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों से भरा रहता है। कहा जाता है कि पर्थ दुनिया का ऐसा शहर है, जिस पर सूरज की रोशनी सबसे ज्यादा पड़ती है। पश्चिमी आॅस्ट्रेलिया में यह शहर बाकी आॅस्ट्रेलियाई शहरों से अलग-थलग है।

दूसरे किसी शहर से यह करीब दो हजार किमी. दूर है। यह सिडनी या मेलबोर्न के मुकाबले इंडोनेशिया के नजदीक है। इस साफ-सुथरे और आधुनिक शहर में घूमने और देखने के लिए नगरप्राणी संग्रहालय है, जहां विचरण करते गेंडे, जिराफ और कंगारू मन मोह लेते हैं। मत्स्यालय में 100 से भी ज्यादा तरह की मछलियां खूबसूरत रंगों से आकर्षित किए बिना नहीं रहतीं।

यह भी पढ़े :-