Home Entertainment Bollywood ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ की अच्छी शुरुआत, पहले दिन 12 करोड़ की कमाई

‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ की अच्छी शुरुआत, पहले दिन 12 करोड़ की कमाई

0
‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ की अच्छी शुरुआत, पहले दिन 12 करोड़ की कमाई
Badrinath ki dulhania box office collection day 1 : alia bhatt, varun dhawan film collects Rs 12.25 crore

मुंबई। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में बनी वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां की बाक्स आफिस पर अच्छी शुरुआत हुई। रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा कमाई के साथ मजबूत शुरुआत की।

ये फिल्म 60 करोड़ से ज्यादा के बजट के साथ बनी है। 15 करोड़ का बजट पब्लिसिटी और प्रमोशन का रहा। फिल्म के पहले दिन के कारोबार के बाद फिल्मी कारोबार के जानकार मान रहे हैं कि पहले वीकंड तक ये फिल्म 35-40 करोड़ तक कारोबार कर सकती है।

ऐसा हुआ, तो फिल्म एक सप्ताह के अंदर अपनी बजट की लागत वसूल कर लेगी। फिल्मी कारोबार के जानकारों का कहना है कि महानगरों के युवा दर्शक यूपी के छोटे शहर की इस लव स्टोरी को पसंद कर रहे हैं।

जानकारों का ये भी मानना है कि विशाल भारद्वाज की रंगून को मिली नाकामयाबी का फायदा इस फिल्म को मिला है। वरुण और आलिया की जोड़ी ने हंपी शर्मा की दुल्हनिया के बाद एक बार फिर अपना जादू जगाने में कामयाब रहे हैं।

अगले शुक्रवार को भी किसी बड़ी फिल्म के रिलीज न होने का फायदा इस फिल्म को मिल सकता है। हालांकि अभी कारोबार के जानकार बद्रीनाथ की दुल्हनियां के सौ करोड़ के क्लब तक पंहुचने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।