Home Entertainment दीपिका की खातिर घुटनों के बल बैठ गए रणवीर

दीपिका की खातिर घुटनों के बल बैठ गए रणवीर

0
दीपिका की खातिर घुटनों के बल बैठ गए रणवीर
bajirao ranveer singh goes down on his knees for mastani deepika padukone on swaragini set
bajirao ranveer singh goes down on his knees for mastani deepika padukone on swaragini set
bajirao ranveer singh goes down on his knees for mastani deepika padukone on swaragini set

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर असल लाइफ में भी दीपिका पादुकोण के लिए बहुत सीरियस होते जा रहे हैं। यह साबित होता है उस तस्वीर से जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रणवीर बिना हिचकिचाए अपनी लेडी लव के लिए घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड के लव कपल्स की लिस्ट में शामिल हुए दीपिका और रणवीर के चर्चे सुर्खियों में हैं। फिलहाल दोनों फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान टीवी सीरियल स्वारारगिनी के सेट पर पहुंचे तो रणवीर दीपिका के सामने घुटनों के बल बैठ गए।

bajirao ranveer singh goes down on his knees for mastani deepika padukone on swaragini set
bajirao ranveer singh goes down on his knees for mastani deepika padukone on swaragini set

इतना ही नहीं बल्कि बड़े सीरियस अंदाज में सेट पर रणवीर ने दीपिका का हाथ थाम कर फिल्म का एक सीन दोहराया। वे बोले कि बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्त की है, अय्याशी नहीं।

बताते चलें कि यह डायलॉग दोनों की असल जिंदगी पर फिट बैठता है। इस कपल की असल जिंदगी में लव स्टोरी 2013 में आई संजय लीला भंसाली की  फिल्म गोलियों की रासलीला  राम लीला के सेट से शुरू हुई थी। लेकिन अब तक दोनों खुलकर इस बारे में अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।

लेकिन जब भी किसी इवेंट में दोनों को बोलने का मौका मिलता है एक दूसरे की तारीफ करने जरूर करते हैं। हाल ही में जब बाजीराव मस्तानी का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था तब रणवीर ने टिवटर पर दीपिका की तारीफ में लिखा था कि दीवानी मस्तानी गाने में दीपिका इदतनी खुबसूरत लग रही है कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल है। फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका रणवीर की दूसरी पत्नी के रोल में हैं।

इसकी कहानी मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेम कथा पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा रणवीर की पहली पत्नी की भूमिका में है। ये फिल्म १८ दिसंबर को रीलिज होने वाली हैं।