Home World Asia News पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर बरसाईं गोलियां

पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर बरसाईं गोलियां

0
पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर बरसाईं गोलियां
balakot ceasefire violation : 6 civilians killed in ongoing pakistani firing, villagers vacate area
balakot ceasefire violation : 6 civilians killed in ongoing pakistani firing, villagers vacate area
balakot ceasefire violation : 6 civilians killed in ongoing pakistani firing, villagers vacate area

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने लगातार आठवें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मोर्टार बमों से गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने तडके तीन बजे से पुंछ जिला के मंडी और समूचे बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी की। सीमा रेखा के साथ इलाकों में रहने वाले लोगों में इस समय दहशत का माहौल है और लोगों ने सुरक्षित जगहों पर पलायन करना शुरू कर दिया है।

यहां भारी नुकसान की संभावना से अभी इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि लगातार गोलाबारी के चलते कई स्थानों से लोगों को बाहर निकाल पाना अभी संभव नहीं हो पा रहा है।

पाकिस्तान की तरफ से हो रही अंधाधुंध गोलीबारी के मद्देनजर सेना ने नागरिकों को नियंत्रण रेखा के नजदीकी गांवों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। गोलीबारी से बालाकोट सेक्टर में भारी नुकसान हुआ है।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रिहायशी इलाकों पर पाकिस्तानी गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से राज्य के नागरिकों पर सैनिक हथकंडे रोकने के लिए कहा जाना चाहिए। वहीं, उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

जानकारी हो कि जम्मू कश्मीर में सीमा रेखा के पास पुंछ जिले में शनिवार को पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलीबारी की जिसमें छह नागरिकों की मृत्यु हो गई और 15 घायल हो गए।

कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। सीमा रेखा के उस पार से सैनिकों ने बालाकोट और सौजियां सेक्टर में भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों पर अकारण गोलीबारी की और गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने भी इसका करारा जवाब दिया।