Home World Asia News बांग्लादेश ने रिहा किए दो माह से बंधक 178 भारतीय मछुआरे

बांग्लादेश ने रिहा किए दो माह से बंधक 178 भारतीय मछुआरे

0
बांग्लादेश ने रिहा किए दो माह से बंधक 178 भारतीय मछुआरे
Bangladesh releases 178 Indian fishermen
Bangladesh releases 178 Indian fishermen
Bangladesh releases 178 Indian fishermen

ढाका। बांग्लादेश ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के रहने वाले 178 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन मछुआरों को लगभग दो माह पहले कथित तौर पर देश के जलक्षेत्र में अनाधिकृत ढंग से प्रवेश करने पर गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया गया था।

सुंदरबन उन्नयन मामलों के विदेश मंत्री मोंटूराम पाखिरा ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश की बेगरहाट जेल में बंद मछुआरों को सुबह आठ बजे रिहा किया गया है।

पाखिरा ने कहा कि दो माह पहले 14 नौकाओं पर सवार कुल 179 मछुआरों को बांग्लादेश तटरक्षक अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। इन लोगों को इसलिए गिरफ्तार किया गया था क्योंकि ये मछली पकड़ने के दौरान अनाधिकृत ढंग से सीमा क्षेत्र पार कर आए थे।

Bangladesh releases 178 Indian fishermen
Bangladesh releases 178 Indian fishermen

संजय सामंत नामक एक मछुआरे की मौत गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद हो गई थी। मंत्री ने कहा कि बांग्लादेशी अधिकारियों ने शवपेटी और मृतक मछुआरे के अवशेष भी दे दिए हैं।

पाखिरा ने कहा कि 178 मछुआरों और शवपेटी को लेकर 14 नौकाएं दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना के लिए रवाना हो गईं।

इन नौकाओं के बुधवार को नामखाना पहुंचने की उम्मीद है और फिर मछुआरे वहां से नामखना, काकद्वीप और पूर्वी मेदिनापुर स्थित अपने-अपने घरों को चले जाएंगे।