Home Sports Cricket बीसीसीआई ने दी छूट, अब अनुष्का के साथ रह सकेंगे विराट!

बीसीसीआई ने दी छूट, अब अनुष्का के साथ रह सकेंगे विराट!

0
बीसीसीआई ने दी छूट, अब अनुष्का के साथ रह सकेंगे विराट!
BCCI allows wives and girlfriends to stay with indian cricketers
BCCI allows wives and  girlfriends to stay with indian cricketers
BCCI allows wives and girlfriends to stay with indian cricketers

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन करने के लिए तोहफा देेते हुए खिलाड़यिों की बीवियों और गर्लफ्रेंड को उनके साथ रहने की अनुमति दे दी है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डकप में अब तक शानदार प्रदर्शन करने के लिए टीम इंडिया को यह तोहफा दिया गया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बीसीसीर्अाइ ने खिलाड़यिों की बीवियों और गर्लफ्रैंड को उनके साथ एक ही होटल में रूकने और उनके साथ रहने की अनुमति नहीं दी थी।

 

रिपोर्ट के अनुसार यह छूट विश्वकप फाइनल तक मिली है। इसके बाद भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी बीवी साक्षी तथा “गब्बर” के नाम से मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी बीवी आयशा को साथ रहने की अनुमति मिल गई है।

 

धवन अपनी बीवी आयशा और बेटे जोरावर से लगातार मिल रहे थे क्योंकि आयशा भारत में नहीं रहती हैं। यह मुद्दा तब प्रकाश में आया था जब विराट अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ गत वर्ष इंग्लैंड में क्रिकेट सीरीज में साथ गई थीं और तक विराट का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

 

इसके बाद बीसीसीआई ने सख्ती दिखाते हुए नियमों में बदलाव कर क्रिकेटरों को मिलने वाली छूट वापिस ले ली थी और टीम इंडिया को उनकी बीवी और गर्लफ्रेंड से मिलने और उनके साथ रहने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here