Home Breaking राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे विराट कोहली

राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे विराट कोहली

0
राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे विराट कोहली
bcci recommends Virat Kohli for Rajiv Gandhi Khel Ratna and ajinkya rahane for arjuna Award
bcci recommends Virat Kohli for Rajiv Gandhi Khel Ratna and ajinkya rahane for arjuna Award
bcci recommends Virat Kohli for Rajiv Gandhi Khel Ratna and ajinkya rahane for arjuna Award

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सर्वोच्च सम्मान ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ के लिए टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का नाम दिया है। वहीं, टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट मैच से संन्यास के बाद विराट कोहली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। विराट ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टेस्ट मैच में श्रीलंका को उसी की धरती पर हराया।

वहीं, होम ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था। विराट ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और इतना ही नहीं 2014 और 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए हैं।

खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमें बीसीसीआई की तरफ से सिफारिश मिली है। इन नामों को अवॉर्ड सिलेक्शन कमिटी को भेजा जाएगा। अगर कोहली को यह अवॉर्ड मिलता है तो वो सचिन तेंदुलकर (1997-98) और महेंद्र सिंह धोनी (2007-08) के बाद तीसरे ऐसे क्रिकेटर बनेंगे जिसे इस खेल रत्न से नवाजा जाएगा।

रहाणे का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया है। उन्होंने 2015 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में लगातार दो पारियों में सेंचुरी मारी थी। खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले को 7.5 लाख रुपए और अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले को पांच लाख रुपए का पुरस्कार राशि दी जाती है।