Home Breaking watch video : बीसीसीआई ने महेन्द्र सिंह धोनी को समर्पित वीडियो जारी किया

watch video : बीसीसीआई ने महेन्द्र सिंह धोनी को समर्पित वीडियो जारी किया

0
watch video : बीसीसीआई ने महेन्द्र सिंह धोनी को समर्पित वीडियो जारी किया
BCCI unique video tribute to Mahendra Singh Dhoni
BCCI unique video tribute to Mahendra Singh Dhoni
BCCI unique video tribute to Mahendra Singh Dhoni

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एकदिवसीय और टी-20 की कप्तानी छोड़ने वाले करिश्माई महेन्द्र सिंह धोनी को समर्पित करते हुए एक वीडियो जारी किया है।

वीडियो में धोनी के मैदान पर लिए गए बहुत से साहसिक निर्णय समेत खेल के कुछ अविस्मरणीय पलों को दिखाया गया है। दो मिनट 58 सेकंड के इस वीडियो में धोनी के कई यादगार लम्हों के बीच श्रीलंका के खिलाफ 2011 में वनडे विश्वकप फाइनल में लगाए गए गगनचुंबी छक्के को दिखाया गया है।

भारत ने श्रीलंका को हराकर बहुप्रतीक्षित वनडे विश्वकप पर कब्जा किया था। वीडियो में धोनी के मैदान पर दिखाए गए संयम भरे निर्णय के अलावा बहुत से गौरवशाली क्षणों को, उनकी विकेट के पीछे मुश्तैदी, खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहना और इस तरह की अनेक बातों को दिखाया गया है।

उल्लेखनीय है कि नए वर्ष की शुरुआत में ही धोनी ने अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए अचानक ही वनडे और ट्वंटी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

35 वर्षीय धोनी के नेतृत्व में भारत ने ट्वंटी-20 विश्वकप,वनडे विश्वकप, आईसीसी चैंपियंस ट्राफी जीतने के अलावा 2009 में नंबर वन टेस्ट टीम बनी थी।