Home Haryana Ambala भाभी ने अवैध संबंध बनाने से किया इंकार तो देवर ने कर दी हत्या

भाभी ने अवैध संबंध बनाने से किया इंकार तो देवर ने कर दी हत्या

0
भाभी ने अवैध संबंध बनाने से किया इंकार तो देवर ने कर दी हत्या
bhabhi denies making illicit relationship then killed by devar
bhabhi denies making illicit relationship then killed by devar
bhabhi denies making illicit relationship then killed by devar

चंडीगढ़। कैथल के चक्कू लदाना गांव में अवैध संबंध न बनाने पर एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर गुहला थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

खेड़ी गुलाम अली निवासी रवि कुमार ने बताया कि छह साल पहले उसकी बहन पिंकी देवी की शादी चक्कू लदाना निवासी वजीर सिंह से हुई थी। वजीर का चचेरा भाई शिव कुमार, पिंकी को परेशान करता रहता था। वह उस पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालता।

पिंकी ने इसकी शिकायत कि तो परिजनों ने आरोपी को अपनी हरकतों से बाज आने के लिए समझाया। रवि ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे उसके जीजा के फोन से पिंकी का फोन आया। फोन पर पिंकी ने बताया कि शिव उनके घर पर आया था और उसने गलत हरकत करने का प्रयास किया।

इस पर परिजनों ने पिंकी को कहा कि वे जल्द ही चक्कू लदाना आकर आरोपी को समझाएंगे। गुरूवार को दोपहर के समय पिंकी की ससुराल से दोबारा फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि पिंकी (27) की हत्या हो गई है।

सूचना पाकर जब वे मौके पर पहुंचे तो चारपाई पर शव पड़ा हुआ था। कान व मुंह पर चोट के निशान और गले पर रगड़ लगी हुई थी। आरोप है कि शिवकुमार उर्फ शिभू ने ही उसकी बहन की हत्या की है। मृतका का पति खेती करता है और सब्जी की फेरी लगाता है।

वारदात के समय पिंकी की सास व पति घर से बाहर थे। रामथली चौकी के इंचार्ज एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि शिव कुमार उर्फ शिभू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी अभी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।