Home Headlines पूर्वांचल में भाजपा-भासपा मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

पूर्वांचल में भाजपा-भासपा मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

0
पूर्वांचल में भाजपा-भासपा मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव
bhartiya samaj party chief omprakash rajbhar
bhartiya samaj party chief omprakash rajbhar
bhartiya samaj party chief omprakash rajbhar

वाराणसी। प्रयाग की सरजमी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मौजूदगी में भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में चुनावी शंखनाद के पूर्व ही पूर्वांचल में पार्टी को बढ़त मिलने का शुभ संकेत मिलने लगा है।

रविवार को स्थानीय सर्किट हाउस में भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा को इतराने का मौका दे दिया। पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

बताया कि पूर्वांचल की 22 सीटों पर भासपा चुनाव लड़ेगी। सीटों के बंटवारे का फैसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक कर होगा।

बताया कि वर्ष 2002 से भासपा प्रदेश की कुल 122 सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है। जिसमें 50 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिस पर भासपा दूसरे या तीसरे स्थान पर रही है।

बताया कि पूर्वांचल की कुल् 122 सीटों में से 9 सीट ऐसी हैं जहां पर एक लाख से अधिक राजभर समाज की संख्या हैं। इसी तरह 50 सीट ऐसी है जहां पर 50 हजार वोटर हैं।

दावा किया कि भाजपा-भासपा गठबंधन पूर्वांचल में 100 सीटों पर चुनाव जीतेगी। भाजपा से गठबन्धन के सवाल पर कहा कि पिछड़े वर्ग के साथ समाज के हित को देख यह फैसला लिया गया है।

बताया कि गठबंधन को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, संगठन मंत्री सुनील बंसल एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के साथ बातचीत हो चुकी है। केवल औपचारिक घोषणा बाकी है।

राजभर ने बताया कि आगामी जुलाई माह में मऊ जिले में बड़ी रैली आयोजित कर दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा होगी।