Home Headlines विवाहि‍ता को बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की धमकी

विवाहि‍ता को बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की धमकी

0
विवाहि‍ता को बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की धमकी
married woman raped in bhopal
married woman raped in bhopal
married woman raped in bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी के बाग सेवनियां इलाके में महिला के साथ बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है।

घटना कंस्ट्रक्शन कम्पनी अमृत होम्स प्राइवेट लिमिटेड की बाग मुगालिया की है, जहां पर एक मजदूर ने साथी दलित महिला कर्मचारी को कॉलोनी के अंदर ही अपनी हवस का शिकार बनाया।

महिला के साथ बलात्कार के बाद मजदूर ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने बताया कि फरियादी महिला के बयान के आधार पर आरोपी राजकुमार नामदेव निवासी बागमुगलिया पर बलात्‍कार का मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आरोपी राज कुमार नामदेव उसे कालोनी के एक निर्माणाधीन मकान के अंदर जबरदस्ती ले गया और बलात्कार किया।

बलात्कार करने के बाद आरोपी ने इस घटना की जानकारी किसी को भी बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस का कहना है कि देर रात को महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी राज कुमार नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।