Home Entertainment Bollywood ‘बिग बॉस’ के लिए शुभांगी अत्रे ने शिल्पा शिंदे को दी शुभकामनाएं

‘बिग बॉस’ के लिए शुभांगी अत्रे ने शिल्पा शिंदे को दी शुभकामनाएं

0
‘बिग बॉस’ के लिए शुभांगी अत्रे ने शिल्पा शिंदे को दी शुभकामनाएं
Bigg Boss 11 : Shubhangi Atre wishes luck to Shilpa Shinde, supports vikas gupta
Bigg Boss 11 : Shubhangi Atre wishes luck to Shilpa Shinde, supports vikas gupta
Bigg Boss 11 : Shubhangi Atre wishes luck to Shilpa Shinde, supports vikas gupta

मुंबई। टीवी धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में शिल्पा शिंदे की जगह लेने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के लिए शिल्पा को शुभकामनाएं दी हैं।

शुभांगी ने कहा कि शिल्पा बहुत अच्छा खेल रही हैं। वह मनोरंजक हैं। मेरी उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मेरी तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।

शुभांगी ने कहा कि उन्हें लगता है कि अभिनेत्री हिना खान मजबूत दावेदार और पहले से बनी बनाई धारणाओं को ही सही मानने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह विकास गुप्ता का समर्थन करती हैं, उनके साथ वह भाभी जी घर पर हैं में काम कर चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मैं विकास का समर्थन करती हूं क्योंकि वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। वह मजेदार और जमीन से जुड़े शख्स हैं। वह असली हैं, फर्जी नहीं हैं।