Home Entertainment बिग बॉस 9: फिर आपस में उलझे मंदाना और प्रिंस

बिग बॉस 9: फिर आपस में उलझे मंदाना और प्रिंस

0
बिग बॉस 9: फिर आपस में उलझे मंदाना और प्रिंस
Bigg Boss 9 : Prince Narula is cozying up with Mandana karimi
Bigg Boss 9 : Prince Narula is cozying up with Mandana karimi
Bigg Boss 9 : Prince Narula is cozying up with Mandana karimi

मुंबई। रिअलिटी शो बिग बॉस 9 अब अपने अंतिम दौर में हैं। शो में 95 वें दिन की शुरूआत हुई कोयला काला है गाने से। ऋषभ ने दाढ़ी बना ली थी जो इस शो में नया था। हालांकि इस लुक से प्रिया कुछ ज्यादा खुश नहीं थी। प्रिया का रफ लुक ही पसंद करती हैं।

इसके बाद एक टास्क शुरू हुआ। सभी घरवाले सैनिक की वेशभूषा में नजर आए। इमाम इस टास्क को हैंडल कर रहे थे। इस टास्क के दौरान ही मंदना के टॉवेल का इस्तेमाल किसी घर वाले ने कर लिया था जिससे मंदना खासी नाराज हो रही थीं।

Bigg Boss 9 : Prince Narula is cozying up with Mandana karimi
Bigg Boss 9 : Prince Narula is cozying up with Mandana karimi

हालांकि उनके गुस्से पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। कुछ समय बाद प्रिंस ही अपनी ओर से मंदना को समझाने पहुंचे कि इस मामले में उनका कोई हाथ नहीं है। मंदना ने मगर उन्हीं पर चिल्लाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच लड़ाई ने बचकाना रुप ले लिया।

मंदना ने प्रिंस पर व्यक्तिगत आरोप लगाना शुरू कर दिए। मंदना ने प्रिंस को बोला कि तुमने खेल के लिए किश्वर का इस्तेमाल किया है। इस बात से प्रिंस को बुरा लगा। हालांकि हैरान करने वाली बात यह थी कि इस पूरे मामले से इमाम नाखुश थे।

उन्होंने प्रिंस और मंदना से कहा कि दोनों को यह मसला सुलझा लेना चाहिए। आखिर में दोनों साथ में बैठे नजर आए ताकि इस विवाद को सुलझाया जा सके।