Home Bihar बिहार में भाजपा विधायक विनोद कुमार सिंह को हत्या की धमकी

बिहार में भाजपा विधायक विनोद कुमार सिंह को हत्या की धमकी

0
बिहार में भाजपा विधायक विनोद कुमार सिंह को हत्या की धमकी
Bihar BJP MLA Vinod Kumar Singh receives threat call
Bihar BJP MLA Vinod Kumar Singh receives threat call
Bihar BJP MLA Vinod Kumar Singh receives threat call

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के प्राणपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनोद कुमार सिंह को अपराधियों ने फोनकर जान से मारने की धमकी दी है।

विधायक ने इस संबंध में प्राथमिकी कटिहार के मनसाही थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दिन के दो बजे से करीब साढ़े चार बजे के बीच विधायक विनोद सिंह के मोबाइल नंबर 9431077125 पर मोबाइल नंबर 7532988552 से नौ बार फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

विधायक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। कटिहार के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मोहन जैन ने शनिवार को बताया कि विधायक की शिकायत पर मनसासही थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्राथमिकी में विधायक ने कहा है कि 23 जून को पहली बार 2.48 मिनट पर फोन आया और फोन करने वाले ने पूछा, आप विधायक विनोद सिंह बोल रहे हैं? मैंने कहा, हां मैं विधायक विनोद सिंह बोल रहा हूं। इसके बाद मुझे फोन पर उसने कहा कि हम आपको दुनिया से उठा देंगे। दो से तीन दिन में आपका जनाजा निकाल देंगे।

विधायक ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें वर्ष 2010-11 में जान से मारने की धमकी मिली थी। विधायक ने फोन कर धमकी देने के इस मामले को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उनकी बढ़ रही प्रसिद्धि से कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है।