Home Bihar बिहार में कानून का राज, सरकार ने कामकाज के लिए किए कई सुधार : मुख्यमंत्री

बिहार में कानून का राज, सरकार ने कामकाज के लिए किए कई सुधार : मुख्यमंत्री

0
बिहार में कानून का राज, सरकार ने कामकाज के लिए किए कई सुधार : मुख्यमंत्री
bihar cm nitish kumar hoists the national flag in patna
bihar cm nitish kumar hoists the national flag in patna
bihar cm nitish kumar hoists the national flag in patna

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के 70 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडारोहण किया। इससे पहले सीएम ने कारिगल चौक पर जाकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य की जनता को अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बिहार के लोगों ने देश के निर्माण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बिहार के लोगों को फिर से काम करने के लिए मौका देने पर धन्यवाद। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है । सरकार ने काम काज के लिए कई सुधार किए है। हमारी आर्थिक स्थिति सुधरती गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आंकड़े और तथ्य बताता है कि राज्य में विकास हुआ हैं। टैक्स संग्रह में भारी बढ़ोतर हुई है। दस वर्ष में 3 हजार से 25 हजार करोड़ रुपए टैक्स संग्रह हुआ है। पिछले 10 साल में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दस प्रतिशत से अधिक रहा है।

विकास का मतलब टापू नहीं होता, हर घर में विकास पहुंचाना ही न्याय के साथ विकास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय पर काम शुरू है। एक निश्चय पूरा हुआ है। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण लागू हो चुका है। आगे और छह निश्चयों को पूरा किया जाएगा।

हर घर शौचालय के लिए 10 हजार करोड़ दे दिए गए हैं। हर घर में बिजली मिलेगी। हर घर बिजली कनेक्शन के लिए 1900 करोड़ स्वीकृत कर लिया गया है। बिहार से सुदूरवर्ती इलाकों से पटना 5 घंटे में पहुंचेंगे तथा 4 लाख स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड छात्रों को मिलेंगें। यह 2 अक्टूबर से योजना लागू हो जाएगा। इसपर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओ को साक्षात्कार,परीक्षा, आवेदन देने के लिए 2 साल तक 1 हजार रूपए दिए जाएंगे। हर प्रखंड में कौशल विकास बनाया जा रहा। इन्हें हिंदी, अंग्रेजी ,कंप्यूटर सिखाया जाएगा। यह योजना 2 अक्टूबर से शुरू होगा।

70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी के अलग अलग हिस्सों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सादी वर्दी में भी जवानों को तैनाता किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।

इस मौके पर बिहार के 16 विभाग ने झांकियां प्रस्तुत की। पैरेड के लिए सीआईएसएफ, एसएसबी, बीएमपी, डॉग स्कायड, सीआरपीएफ के जवान गांधी मैदान पहुंचे थे। उधर, बिहार विधान परिषद् में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोतोलन किया। कई विधान पार्षद इस मौके पर मौजूद थे।

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने झंडोतोलन किया। लालू-राबड़ी आवास में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने झंडोतोलन किया। पूर्व सीएम राबड़ी देवी और मंत्री तेजप्रताप यादव समेत कई लोग शामिल हुए।