Home Bihar गरीब बिहार के मंत्री लग्जरी गाड़ियों और महंगे बाइक के शौकीन

गरीब बिहार के मंत्री लग्जरी गाड़ियों और महंगे बाइक के शौकीन

0
गरीब बिहार के मंत्री लग्जरी गाड़ियों और महंगे बाइक के शौकीन
Bihar ministers rides luxury cars and expensive bikes
Bihar ministers rides luxury cars and expensive bikes
Bihar ministers rides luxury cars and expensive bikes

पटना। नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। ब्यौरे के मुताबिक गरीब बिहार के अमीर मंत्रियों को लग्जरी गाड़ियों और बाइक प्रति खासा लगाव है।

कैबिनेट सचिवालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास फोर्ड इको स्पोर्ट और सैंट्रो कार है जबकि राजद नेता लालू प्रसाद यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप 15 लाख रुपये की विदेशी बाइक चलाने का आनंद उठाते हैं।

कृष्णभक्त और बांसुरी बजाने के शौकीन तेजप्रताप के पास 29 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू गाड़ी भी है।बिहार के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी चार कारों के मालिक हैं, जबकि मंत्री जयकुमार सिंह के पास फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो और मारुति कार है।

बिहार के शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के नेता अशोक चौधरी के पास टोयोटा ऑल्टिस और स्कॉर्पियो गाड़ी है। उन्हें कीमती पत्थरों और सोना से भी बेहद लगाव है। उनके पास 5 .60 रुपए का सोना और आभूषण है।

आश्चर्जनक रूप से सरकार में पहली बार मंत्री बने करोड़पति आलोक मेहता, जो राज्य का सहकारिता विभाग सम्भाल रहे हैं, उनके पास अपनी गाड़ी नहीं है और वे हर काम के लिए सरकारी गाड़ी का उपयोग करते हैं।

पशुपालन मंत्री अवधेश सिंह के पास फॉर्च्यूनर और बोलेरो गाड़ी है जबकि उनकी पत्नी ट्रक और टैंकर के मालिकाना हक के साथ बड़ी गाड़ियों की शौकीन हैं।

मंत्री महेश्वर हजारी के पास पजेरो स्पोर्ट्स गाड़ी है। कुछ मंत्री अपने नाम पर नहीं बल्कि अपनी पत्नी के नाम पर गाड़ियों का काफिला रख रहे हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने दिल्ली में एक फ्लैट खरीदा है। एक हजार वर्गफुट में बने इस फ्लैट की वर्तमान कीमत 40 लाख रुपए है|

निजी आकलन के आधार पर मुख्यमंत्री से अधिक संपत्ति उनके मंत्रियों के पास है। मंत्रिपरिषद में सबसे अधिक संपत्ति ,सहकारिता मंत्री आलोक मेहता के पास है। उनके पास 6.36 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है जबकि परिवहन मंत्री चंद्रिका राय 6.20 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास एक करोड़ रुपए की एफडी भी है। मंत्रियों के पास नकद राशि भी खूब है|

चंद्रिका राय के पास सबसे अधिक नकदी है जबकि मुख्यमंत्री के पास केवल 42 हजार रुपए ही हैं। उप मुख्यमंत्री के पास भी केवल 80 हजार नकद राशि है और वे कई प्लाट के भी मालिक हैं। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के साथ उप मुख्यमंत्री पांचवें स्थान पर हैं।

उन्होंने 2015-16 में 92 हजार 991 रुपए आयकर के रूप में जमा किए हैं। कुछ मंत्रियों की पत्नी भी काफी धनवान हैं। वित्त मंत्री की पत्नी के नाम नौ बैंक खाते हैं। कला संस्कृति मंत्री की पत्नी निवेश और अचल संपत्ति के मामले में उनसे अधिक अमीर हैं।

शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी की सालाना आय 19 लाख रुपए है जबकि उनकी पत्नी की आय 16 लाख रुपए सालाना है। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की पत्नी अपने पति से अधिक टैक्स जमा करती हैं।

https://www.sabguru.com/bihar-chief-minister-nitish-kumars-son-nishant-kumar-richer/