Home Rajasthan Jaipur नाहरगढ़ पहाड़ी की खाई में गिरी बाइक, दो घायल

नाहरगढ़ पहाड़ी की खाई में गिरी बाइक, दो घायल

0
नाहरगढ़ पहाड़ी की खाई में गिरी बाइक, दो घायल
bike falls into Nahargarh mountain gorg in jaipur
bike falls into Nahargarh mountain gorg in  jaipur
bike falls into Nahargarh mountain gorg in jaipur

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में नाहरगढ़ घूमने आए युवकों की बाइक मंगलवार देर रात को स्लिप होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार भरतपुर निवासी सोहन शर्मा अपने दोस्त दाऊन सहगल के साथ मंगलवार रात नाहरगढ की पहाड़ियों पर घुमने गया था।

देर रात करीब एक बजे लौटते समय उनकी बाइक घुमाव पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सोहन शर्मा व दाउन सहगल घायल हो गए।

हादसे को देख अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को युवकों को लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया गया।