Home Entertainment Bollywood ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में धमाल मचाने आ रहे हैं बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर

‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में धमाल मचाने आ रहे हैं बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर

0
‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में धमाल मचाने आ रहे हैं बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर

 

सबगुरु न्यूज। इन दिनों स्टार प्लस के मुख्या सीरियल्स में शादी का ट्रेक जारी है। कुछ में बात सगाई तक पहुंची है तो कुछ में संगीत तक। ऐसे में सभी को न्यौता दिया जा रहा है।

हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि शादी के इस सीजन में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को न्यौता दिया गया है जिसे पाकर करण और बिपाशा काफी खुश हैं। जल्द ही वो सेट पर पहुंच कर शूटिंग भी करने वाले हैं। मेकर्स चाहते थे कि शादी में कोई स्टार कपल भी शामिल हो जिसके लिए बिपाशा और करण को न्यौता भेजा गया है।

जल्द ही ये स्टार कपल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में अद्वय और चांदिनी की शादी में शिरकत करता नजर आने वाला है। इसे लेकर शो के फैंस काफी उत्साहित हैं। शादी के बाद से बिपाशा फिल्मों में अभी तक नजर नहीं आईं है, ऐसे में उन्हें शो में देखना फैंस के लिए गुड न्यूज हैं।