Home Rajasthan Jaipur दीनदयाल जयंती पर कार्यकर्ताओं ने मनाया वाहिनी का पुष्पांजलि कार्यक्रम

दीनदयाल जयंती पर कार्यकर्ताओं ने मनाया वाहिनी का पुष्पांजलि कार्यक्रम

0
दीनदयाल जयंती पर कार्यकर्ताओं ने मनाया वाहिनी का पुष्पांजलि कार्यक्रम

जयपुर। पं. दीनदयाल जयंती शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर सोमवार को दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश कार्यालय मातृमंदिर पर वाहिनी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने पुष्पांजलि के साथ ही उपस्थित वाहिनी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आज प्रदेश एक विकट स्थिति में है, चारों तरफ़ भ्रष्टाचार का बोलबाला है, सभी वर्गों में असंतोष फैल रहा है चाहे युवा वर्ग हो, किसान वर्ग हो, व्यापारी हो या मज़दूर वर्ग हो सरकार की नीतियों की वजह से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है ऐसी हालत में वाहिनी के कार्यकर्ता की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं व उनका सहयोग करें।

कार्यक्रम में सांगानेर युवा वाहिनी के अध्यक्ष अशोक सालोदिया ने सांगानेर मंडल युवा वाहिनी टीम की घोषणा की। तिवाड़ी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया।

साथ ही राजस्थान के जयपुर सहित प्रत्येक ज़िला केंद्र पर वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रदेश कार्यालय के कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष विमल अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश अजमेरा, प्रदेश युवा वाहिनी सदस्य अंकित शर्मा व शैलेंद्र माथुर, गोपाल भिंवाल, भगवान, मंडल महामंत्री नरेंद्र भोजक सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।