Home Sirohi Aburoad सरकार का चमकदार चेहरा जनता तक पहुंचाएंः राठौड

सरकार का चमकदार चेहरा जनता तक पहुंचाएंः राठौड

0
सरकार का चमकदार चेहरा जनता तक पहुंचाएंः राठौड
booth level workers in bjp booth level meeting in sirohi
booth level workers in bjp booth level meeting in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में फैलते असंतोष, सत्ता व संगठन में तालमेल तथा सरकार की छवि सुधारने के प्रयास के लिए आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन के पहले दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व सिरोही के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र राठोड ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार को चमकदार चेहरा जनता को दिखाएं।
भाजपा में जिले में व्याप्त मतभेद को भांपते हुए राठौड ने कहा कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होवें। हमें एकसाथ होकर काम करवाना होगा। कार्यकर्ताओं की संगठन व सत्ता को लेकर व्यक्तिगत शिकायतों को वे मुख्यमंत्री के पास पोस्टमेन की तरह पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम पचास साल तक विपक्ष में रहे सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे। अब हम सत्ता में हैं, हमें अपनी ही नीतियों की समालोचना करनी होगी। उन्हें ढाई साल बाद फिर से कार्यकर्ताओं में देवता नजर आए और उन्होंने कहा कि सिरोही के कार्यकर्ता देवतुल्य हैं।राठौड कांग्रेस की बुराई में भी बडे ही संतुलित दिखे।

उन्होंने कहा कि नेहरू और शास्त्री जी जब विदेश जाते थे तो उनके चर्चे होते थे और अब प्रधानमंत्री मोदी जाते हैं तो चर्चा होती है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत में देवस्थान व गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, उद्योग मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर, राजस्व मंत्री अमराराम चैधरी, श्रम मंत्री सुरेन्द्रसिंह टीटी ने अपने-अपने विभागों की महत्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ कार्यकर्ताओं को बताई ताकि कार्यकर्ता जनता को बता सकें कि भाजपा सरकार ने ढाई साल में क्या-क्या लोक कल्याणकारी काम किए हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा सत्ता और संगठन ढाई साल के शासन के बाद बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में छह-छह मंत्रियों को कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेने के लिए भेज रही है।

नहीं आए दिगम्बरसिंह

यहां पर भी छह मंत्री बैठक लेने के लिए आने थे। इसमें बीसूका उपाध्यक्ष दिगम्बरसिंह को भी आना था, लेकिन छह में सोमवार को बूथ स्तरीय सम्मेलन में वह नहीं आ सके।

सांसद को खलने लगा है पलटकर जवाब नहीं देना

सांसद देवजी पटेल ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ उस दर्द को रखा जो फिलहाल सिरोही जिले में पदों और सत्ता का स्वाद लेने वाले नेताओं को खल रही है। कांग्रेस भाजपा को उधेड रही है और भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता यहां के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली से खफा होकर इसका प्रतिकार भी नहीं कर रहा है और खुश भी हो रहा है।

इसी को देखते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस के नेता सांसद व भाजपा के जनप्रतिनिधियों की ओर से कुछ काम नहीं होने का जनता के बीच गिनाते हैं, लेकिन कार्यकर्ता यह सब सुनकर हाथ झाडते हुए लौट आता है। उन्होंने नसीहत दी कि कांग्रेस वाले भाजपा जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाएं तो कार्यकर्ता उन जनप्रतिनिधयों की पैरवी करते हुए कांग्रेस के आरोपों को मुंहतोड जवाब देवें।

किया अभिनन्दन करवाया रजिस्ट्रेशन

खण्डेलवाल छात्रावास में आयोजित भाजपा के सिरोही जिला बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में आने से पहले तीनों विधानसभा वार कार्यकर्ताओं का अलग-अलग पंजीयन किया गया। बैठक में एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे। लेकिन, भाजपाइयों की नाराजगी से यह सम्मेलन भी अछूता नहीं रह सका। इस बैठक में कई नाराज कार्यकर्ता नहीं पहुंचे।  वहीं जो पहुंचे उनके मन में मंत्रियों के संबोधन के बाद भी इस बात के लिए विश्वास कम ही था कि ढाई साल से जिले के कार्यकर्ता जिस समस्या से जूझ रहे हैं उनका समाधान हो पाएगा।

यह भी पढें

आबूरोड पालिकाध्यक्ष और पार्षदों में तू-तू मैं-मैं
https://www.sabguru.com/bjp-booth-level-workers-meeting-sirohi/

संयम लोढ़ा ने कहा आतंक से राज कर रही हैं मुख्यमंत्री राजे
https://www.sabguru.com/congress-leader-sanyam-lodha-slams-chief-minister-vasundhara-raje/