Home Breaking घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी के मंगलसिंह धुर्वे जीते

घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी के मंगलसिंह धुर्वे जीते

0
घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी के मंगलसिंह धुर्वे जीते
BJP candidate mangal Singh Dhurve wins in Ghoradongri assembly by poll
 BJP candidate mangal Singh Dhurve wins in Ghoradongri assembly by poll
BJP candidate mangal Singh Dhurve wins in Ghoradongri assembly by poll

भोपाल/बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी मंगल धुर्वे विजयी घोषित किए गए। धुर्वे को रिटर्निंग अधिकारी एमएल विजयवर्गीय ने विजेता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

गुरुवार सुबह 8 बजे से एक्सीलेंस स्कूल में हुई जिसमें उम्मीदवारों को निम्नानुसार मत प्राप्त हुए जिसमें प्रतापसिंह उईके 69122, मंगलसिंह धुर्वे 82304 , डॉ. पवन सिंह धुर्वे 3181, बराती लाल उइके 754, किशनलाल बारस्कर 461, राजेश सरियाम 1856, सुखलाल धुर्वे 1444 एवं नोटा पर गये कुल 4255 मत तथा वैद्य वोटों की संख्या 159122 एवं इस प्रकार कुल 163377 वोट प्राप्त हुए।

मंगलसिंह धुर्वे की जीत आंचलिक जनता की जीत

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव में मंगलसिंह धुर्वे की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लोकप्रियता की जीत है। कार्यकर्ताओं ने इस शिल्प में विजय का रंग भरा है और जनता ने इसे सुरभित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोड़ाडोंगरी उप चुनाव में जीत पर घोडाडोंगरी की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की सरकार को मिला है। सरकार की नीतियों को मिला है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के घनघोर परिश्रम और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की जीत हुई। चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके कारण भारत कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढती जा रही है। उन्होंने जनता, कार्यकर्ता और नेतृत्व सभी का आभार व्यक्त किया है।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि इस जीत के लिए जहां शिवराज सिंह चौहान के विकास और सेवा संकल्प को श्रेय दिया वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नीतियों ने भी जनता को भाजपा की ओर आकर्षित किया है।

उन्होंने कहा कि जीत हासिल करने के लिए भाजपा का कार्यकर्ता फौजी की तरह अपने बूथ और मोर्चा पर डटा रहा और उसने अपने संकल्पित प्रयासों से विजय का यह क्षण दिलाया है यह विजय पार्टी के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि विपक्ष के सारे हथकंडे कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने निरर्थक कर दिए और जनता ने कांग्रेस के दिग्गज चेहरों को खारिज करके बता दिया है कि अब बतौलेबाजों का समय समाप्त हो चुका है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सेवा और विकास को ही पुरस्कृत किया है। उन्होंने चुनाव में पार्टी की विजय को मिशन 2018 और मिशन 2019 की भूमिका बताते हुए कहा कि हमें सेवा का संकल्प लेकर निरंतर जनता के बीच में जाना है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने घोड़ाडांगरी क्षेत्र के उपुचनाव में पार्टी प्रत्याशी मंगल सिंह धुर्वे की जीत को आंचलिक जनता की जीत बताते हुए क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि मंगल सिंह धुर्वे की जीत ने पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की जनोन्मुखी नीतियों पर जनता की मोहर लगा दी है।

उन्होंने कहा कि 2003 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में हुए राजनैतिक परिवर्तन के फलस्वरूप जनता ने पार्टी को प्रदेश की जवाबदेही सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले सवा दशक में जितना काम किया आजादी के बाद किसी भी सरकार ने नहीं किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांव, गरीब और किसान की पीड़ा के प्रति अपनी पूरी संवेदनशीलता का सबूत देकर जनता का दिल जीता है।

प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि पार्टी के विजय रथ का अनवरत आगे बढ़ते रहने में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत वास्तव में सराहनीय और अभिनंदनीय है। उन्होंने घोड़ाडोंगरी क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्थन के लिए पार्टी कृतज्ञ है और भरोसे को खंडित नहीं होने दिया जाएगा।