Home Latest news सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

0
सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
state minister otaram devasi distributing fruits in hospital on the prime minister's birthday
state minister otaram devasi distributing fruits in hospital on the prime minister's birthday
state minister otaram devasi distributing fruits in hospital on the prime minister’s birthday

सिरोही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 66वें जन्मदिन को भाजपा नगर मंडल द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया। गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किये। गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने नर्स पूजा शर्मा व यशोदा से पूछा मुख्यमंत्री राजश्री योजना की लाभार्थियों के बारे में जानकारी।

राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत तीन महिलाओं को बेटी के जन्म पर बधाई पत्र दिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत अस्पताल में सफाई की और अपने आस पास सफाई रखने के लिए लोगों को बताया।
जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी। सिरोही जिले में लगभग पांच सौ लोगों के मोबाईल में एप डाउनलोड करवाए। खत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि जनसेवा से अधिक संतोषजनक कोई कार्य नही हो सकता। विकास का लाभ गरीब से गरीब जनता तक पहुंचना चाहिए। सभापति ताराराम माली व सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी के नेतृत्व में सेवा बस्ती में गरीब बच्चों में फल वितरण किए गए।
इस मौके पर उपसभापति धनपतसिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, जिला मंत्री हेमलता पुरोहित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा गहलोत, नगर महामंत्री शंकरसिंह परिहार, महिपालसिंह चारण, पार्षद मगन मीणा, रणछोड कुम्हार, प्रवीण राठौर, जितेन्द्र खत्री, विरेन्द्र एम चैहान, अमिया माली, लता पटेल, मणी देवी, कांतीलाल माली, प्रवीण दुलानी, माकण सोनी, चिराग रावल, नितीन रावल, अनिल सगरवंशी, सरीफ भाई, इमरान खान, कहैन्यालाल पटेल, रमजान खान और कई कार्यकार्ता उपस्थित थे।