Home Headlines पुणे की महापौर बनीं भाजपा की मुक्ता तिलक

पुणे की महापौर बनीं भाजपा की मुक्ता तिलक

0
पुणे की महापौर बनीं भाजपा की मुक्ता तिलक
BJP corporator Mukta Tilak elected Pune Mayor
BJP corporator Mukta Tilak elected Pune Mayor
BJP corporator Mukta Tilak elected Pune Mayor

मुंबई। पुणे के महापौर पद पर भाजपा की मुक्ता तिलक चुनी गई हैं। पुणे मनपा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा का महापौर बना है। महापौर के चुनाव में मुक्ता को 98 मत मिले हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले माह महानगर पालिका, पंचायत समिति और जिला परिषद का चुनाव हुआ था। इसके बाद अब धीरे-धीरे विभिन्न मनपाओं में महापौर का चुनाव हो रहा है। पुणे मनपा में भाजपा की मुक्ता तिलक के सामने राकांपा की नंदा लोणकर चुनाव लड़ रही थीं।

मुक्ता तिलक को 98 मत मिले तो नंदा लोणकर को 46 मत मिले। ऐसे में 52 मतों से चुनाव जीतकर मुक्ता तिलक महापौर बन गई हैं। शिवसेना मतदान के समय तटस्थ रही है।

उल्लेखनीय है कि पुणे मनपा में 162 नगरसेवकों में भाजपा के 98 नगरसेवक, राकांपा के 40, कांग्रेस के 11, शिवसेना के 10 और मनसे के दो नगरसेवक हैं।