Home Rajasthan Jaipur भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 6 को

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 6 को

0
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 6 को
BJP Kisan Morcha state executive meeting on february 6
BJP Kisan Morcha state executive meeting on february 6
BJP Kisan Morcha state executive meeting on february 6

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यस​मिति की बैठक छह फरवरी को पंचायतराज प्रशिक्षण संस्थान में होगी।

गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री शैलाराम सारण ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली जिसमें प्रदेश मंत्री ओ.पी. यादव, शिवराज विश्नोई, प्रदेश प्रवक्ता नन्द किशोर शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री शैलाराम सारण ने बतया कि 6 से 20 फरवरी तक सभी जिलों में किसान मोर्चा के समस्त प्रदेश के पदाधिकारी किसान मोर्चा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक दिन में दो जिलों की जिला कार्यशाला आयोजित करके सभी जिलों में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी वर्तमान एवं भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को अवगत करेंगे और मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन जनजाग्रति अभियान से लोगों जोडने हेतु विस्तार से जानकारी देते हुए चर्चा की जाएगी जिससे यह अभियान एक जन आंदोलन बन सकें।

किसान मोर्चा के सभी जिलों के पदाधिकारी इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए मण्डल स्तर पर बैठके करके योजनाओं का लाभ आम किसान तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here