Home Delhi दिल्ली भाजपा ने की संदीप कुमार को विधानसभा से बर्खास्त करने की मांग

दिल्ली भाजपा ने की संदीप कुमार को विधानसभा से बर्खास्त करने की मांग

0
दिल्ली भाजपा ने की संदीप कुमार को विधानसभा से बर्खास्त करने की मांग
BJP lashes out at aap, demands sandeep kumar's removal from assembly
BJP lashes out at aap, demands sandeep kumar's removal from assembly
BJP lashes out at aap, demands sandeep kumar’s removal from assembly

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने सैक्स स्कैंडल में फंसे आप विधायक और पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को विधानसभा से बर्खास्त करने की मांग की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शनिवार को कहा कि पूर्व मंत्री संदीप की महिला शोषण के मामले में गिरफ्तारी के बाद विधानसभा के 9 सितम्बर के विशेष सत्र के दौरान उन्हें बर्खास्त किया जाये साथ ही आम आदमी पार्टी उनको पार्टी से भी निष्कासित करे।

उन्होंने कहा कि सेक्स सीडी में दिख रही शोषित महिला द्वारा आज सुल्तानपुरी थाना पुलिस के सामने दिये मंत्री द्वारा शोषण के बयान के बाद अब दिल्ली और देश की जनता केजरीवाल से जानना चाहती है कि क्या वह पूर्व मंत्री संदीप को विधानसभा से निष्कासित करेंगे।

संदीप कुमार के बचाव में लिखे गए आप नेता आशुतोष के ब्लॉग को लेकर भाजपा ने केजरीवाल और आप को आड़े हाथों लिया। पार्टी ने आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष को आम आदमी पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

सुलतान पुर माजरा से विधायक और पूर्व मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ सुल्तानपुरी थाने पहुंच सीडी में दिख रही महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी की 376, 328 व आईटी एक्ट की धारा 67ए और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला का आरोप है कि सीडी संदीप के मंत्री बनने के बाद की है। एक एनजीओ क साथ थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला का आरोप है कि उसकी सीडी बनाकर वायरल कर उसे बदनाम किया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा ने की आप नेता आशुतोष पर कार्रवाई की मांग

https://www.sabguru.com/sex-cd-scandal-sacked-aap-minister-sandeep-kumar-surrendered-woman-leaked-sex-tape-files-case/

https://www.sabguru.com/sandeep-kumar-sex-cd-woman-in-sex-tape-lodges-complaint-against-former-aap-minister/

 

सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री संदीप कुमार आप पार्टी से निलंबित

सेक्स स्कैंडल पर विवादित बयान से बीजेपी के निशाने पर आए आप नेता आशुतोष