Home Headlines सिरोही में भाजपाइयों ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

सिरोही में भाजपाइयों ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

0
सिरोही में भाजपाइयों ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की
bjp sirohi paying tribute to dd upahyay in dak bunglow
bjp sirohi paying tribute to dd upahyay in dak bunglow
bjp sirohi paying tribute to dd upahyay in dak bunglow

सबगुरु न्यूज-सिरोही। डाक बंगले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी के नेतृत्व व सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जन्मशताब्दि पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किये गये।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि जिलाध्यक्ष व सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष समेत जिला उपाध्यक्ष सुनील व्यास व अशोक पुरोहित ने पं. दीनदयान उपाध्याय की जन्मशताब्दि पर उनके नितान्त सरल व्यक्तित्व, सौम्य स्वभाव व एकात्मक मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के प्रणेता, प्रखर और उत्कृष्ट संगठनकर्ता पर विचार व्यक्त किये।

इन लोगो ने बताया कि पं. दीनदयान उपाध्याय महान चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की चिंतनधारा आधार पर उन्होने पूरे विश्व को एकात्म मानववाद का सन्देश दिया। उन्होनें विकास के अन्तिम पायदान पर खडें गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिये अंत्योदय का मार्ग दिखाया। उनके विचारों की भारत सरकार की एक श्रद्धांजलि है दीनदयान उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना।
सिरोही नगर मंडल द्वारा उरी में आतंकवादी हमले में शहीद हुऐ भारतीय सैनिकों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर नगर महामंत्री महिपाल चारण, नगर उपाध्यक्ष माणकचंद सोनी, नगर मंत्री नितिन रावल, वरिष्ठ गोविंद माथुर, रामेश्वर कंसारा, लोकेश खण्डेलवाल, हरिश दवे, शरीफ भाई, इमरान खान, चिराग रावल, अनिल सगरवंशी, शैतान खरोर ओर कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेे।

इधर, दीनदयाल वाहिनी के संगठन मंत्री हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शनिवार को अपरान्ह 4 बजे अहिंसा सर्किल पर दीनदयाल वाहिनी के चित्र पर कार्यकर्ता प्रतापराज पुरोहित, विजय रावल, हरीश दवे, मोहन देशप्रेमी, विक्रम रावल, लियाकत अली खान, गोविन्द मालवीय, भंवर माली, चैथमल सूर्याल, अरूण ओझा समेत दर्जनो कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धापूर्वक याद किया व उनके अधुरे कार्यो सपनो को पूरा करने का संकल्प लिया। उसके बाद दर्जनो कार्यकर्ता जयपुर संकल्प दिवस में हिस्सा लेने जयपुर रवाना हुए।