Home Headlines मनोज तिवारी की मुंबई में तोड़ी गई गाड़ी और प्रचार न करने की दी धमकी

मनोज तिवारी की मुंबई में तोड़ी गई गाड़ी और प्रचार न करने की दी धमकी

0
मनोज तिवारी की मुंबई में तोड़ी गई गाड़ी और प्रचार न करने की दी धमकी
BJP MP Manoj Tiwari threatened, car attacked in mumbai
BJP MP Manoj Tiwari threatened, car attacked in mumbai
BJP MP Manoj Tiwari threatened, car attacked in mumbai

मुंबई। महानगर पालिका चुनाव प्रचार करने मुंबई आए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व प्रख्यात भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी की गाड़ी को अज्ञात लोगों ने तोड़ डाला और उन्हें प्रचार तत्काल बंद न करने पर चेहरा तोड़ने की धमकी दी गई है।

इस घटना की शिकायत मनोज तिवारी ने स्थानीय पुलिस को दी है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले में बात की है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई किए जाने का निर्देश पुलिस महकमे को दिया है। इस मामले की जांच जारी है।

गुरुवार को दोपहर में प्रचार कर मनोज तिवारी अंधेरी पश्चिम स्थित अपने आवास पर आराम कर रहे थे। उसी समय अचानक उनकी बिल्डिंग के सामने फुटपाथ पर खड़ी उनकी गाड़ी का किसी ने कांच तोड़ डाला और गाड़ी में चिट्ठी फेंककर फरार हो गए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग गाड़ी के पास जमा हो गए और गाड़ी में धमकी वाला पर्चा मिलने से माहौल में डर फैल गया।

बता दें कि मनोज तिवारी बुधवार से ही मुंबई के हिंदी भाषी इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उनके प्रचार से हिंदी भाषी भाजपा के पक्ष में गोलबंद हो रहे हैं।

इससे पहले भी मनोज तिवारी पर हमला किए जाने का प्रयास किया जा चुका है, हालांकि स्थानीय पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।