Home India भाजपा सांसद रूपा गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भाजपा सांसद रूपा गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

0
भाजपा सांसद रूपा गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
BJP MP Rupa Ganguly hospitalized
BJP MP Rupa Ganguly hospitalized
BJP MP Rupa Ganguly hospitalized

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद व पश्चिम बंगाल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपा गांगुली की तबीयत अचानक बिगड जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्हें सांस की तकलीफ, उच्च रक्तचाप तथा सिर में दर्द की शिकायत बताई गई है। फिलहाल रूपा साल्टलेक के एक गैरसरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

उनके नाक से काफी मात्रा में रक्तस्त्राव होने से चिकित्सक उन्हें सेरिब्रल अटैक होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अभी तक अस्पताल के चिकित्सक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। रूपा के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम बना दी गई है।

चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं। उनके कुछ शारिरिक परीक्षण भी किए गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहना होगा।

रूपा गांगुली 80 के दशक में दूरदर्शन पर चर्चित महाभारत सीरियल में द्रौपदी की भूमिका निभाकर चर्चा में आईं थीं।