Home Headlines पीएम मोदी संग चाय पीने का मिलेगा चांस, कैसे?

पीएम मोदी संग चाय पीने का मिलेगा चांस, कैसे?

0
पीएम मोदी संग चाय पीने का मिलेगा चांस, कैसे?
bjp nationwide mega membership drive
bjp nationwide mega membership drive
bjp nationwide mega membership drive

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष के साथ चाय पीने का अवसर मिलेगा।

शर्मा ने बुधवार को बताया कि देश भर में 4 करोड़ 27 लाख लोग भाजपा के सदस्य बन चुके हैं तथा भाजपा के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ चाय या भोजन करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 11 मार्च तक भाजपा दस करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लेगी। उन्होंने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के करीब आठ करोड़ सदस्य है। इनमें सरकारी कर्मचारी और सैनिक भी शामिल है। जबकि भाजपा की सदस्यता अभियान एक नवम्बर से शुरू हुई और अब तक 4 करोड़ 27 लाख सदस्य बन गए हैं। सात करोड़ से अधिक ऎसे लोग है जिन्होंने सदस्य बनने के लिए मिस्ड कॉल या मैसेज किया है।

bjp nationwide mega membership drive
bjp nationwide mega membership drive

उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ने के लिए दक्षिण भारत और विशेषकर पश्चिम बंगाल के लोगों में जबरदस्त उत्साह और आकर्षण है। उन्होंने कहा कि पहले यहां सदस्यता का आंकड़ा हजारों में ही होता था जो अब लाखों तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मार्च तक सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद अप्रेल, मई में घर-घर जाकर सदस्यों की सूचियां बनाई जाएगी। उन्होंने सदस्य बनने के बाद कोई आपत्ति आती है तो संबंçात व्यक्ति की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।

जून, जुलाई और अगस्त में सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें नए कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति सीखेंगे और पुराने कार्यकर्ताओं से प्रेरित होंगे। शर्मा ने क हा कि विधायक, मंत्री, सांसद और पदाधिकारियों को भी पार्टी के सदस्य बनाने होंगे और सक्रिय सदस्य बनने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को सौ सदस्य बनाने जरूरी होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार सक्रिय सदस्यता का पैमाना भी बदला गया है। पहले 25 सदस्य बनाने वाले को सक्रिय सदस्य माना जाता है जो अब इसे सौ कर दिया है। राजस्थान में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष जिला सदस्यता प्रभारी विधायक, सांसद और प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया था। राज्य में अब तक भाजपा की सदस्यता लगभग 27 लाख हो गई है।