Home Delhi महेंद्र नाथ पांडेय उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने गए

महेंद्र नाथ पांडेय उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने गए

0
महेंद्र नाथ पांडेय उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने गए
bjp picks up brahmin face Mahendra Nath Pandey to head UP unit ahead of LS polls
bjp picks up brahmin face Mahendra Nath Pandey to head UP unit ahead of LS polls
bjp picks up brahmin face Mahendra Nath Pandey to head UP unit ahead of LS polls

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के बयान में कहा गया कि चंदौली के सांसद पांडेय की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। पांडेय उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह लेंगे।

भाजपा ने बुधवार को घोषणा की थी कि मौर्य आगामी उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार होंगे।