Home Breaking अमित शाह ने कांग्रेस सरकार उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

अमित शाह ने कांग्रेस सरकार उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

0
अमित शाह ने कांग्रेस सरकार उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
bjp president amit shah address bjp workers in hardware
bjp president amit shah address bjp workers in hardware
bjp president amit shah address bjp workers in hardware

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अनिल चन्द्र शाह ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने उत्तराखण्ड के समग्र विकास की रचना रची थी। जिसका विरोधी कांग्रेस ने विरोध किया। देश में परिवर्तन की लहर है। उत्तराखण्ड की जनता इस बार सत्ता परिवर्तन कर भ्रष्टाचार व घोटालों में आकंठ डूबी कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

हरिद्वार के मध्य स्थित ऋषिकुल मैदान में आयोजित शंखनाद महारैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की और राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाया।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एंव घोटालों में लिप्त हरीश रावत सरकार जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के पांचों सांसदों को जीताकर लोकसभा भेजने का कार्य किया है, जिसके परिणाम स्वरूप तीस वर्ष के बाद केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। वह उत्तराखण्ड की जनता की सरकार है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत का विकास कर रहे हैं।

केन्द्र सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि मोदी सरकार हर पखवाड़े में एक योजना की शुरूआत कर रही है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का जि करते हुए कहा कि योजनाओं से देश की जनता को जरूर लाभ मिलेगा।

भाजपा ने तय किया है कि पांच करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कन्कशन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा वन रैंक वन पेंशन का कार्य भी नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरा किया है। उत्तराखण्ड वीर भूमि है। यहां दो लाख से भी ज्यादा परिवार फोज से जुड़े हुए हैं। वन रेंक वन पेंशन में बढ़ा हुआ वेतन व पेंशन का लाभ उत्तराखण्ड के दो लाख परिवारों को मिलेगा।

शंखनाद रैली में प्रदेश के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि वह जनता के हित के लिए कार्य करते रहेंगे। हरीश रावत सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। वह हमारी लकीर मिटाकर अपनी लकीर को बढ़ाना चाहते हैं।

उन्हें विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता उत्तराखण्ड को कांग्रेस मुक्त करेगी। अमित शाह ने कहा कि हरिद्वार की पुण्य भूमि पर रैली को सम्बोधित करने का सौभाग्य मिला है। उन्हें विश्वास है कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाकर मोदी को और मजबूत करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि किसान, मजदूर का सम्मान एंव विकास का पथ भाजपा के पास है। पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल, चिकित्सा, परिवहन की कमी होने के कारण पलायन बढ़ा है। जो प्रदेश के लिए चिंता का विषय है।

स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनपद का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। जिस दिन लण्ढ़ौरा में घटना घटी उस समय मुख्यमंत्री हरिद्वार में ही थे और घटना को रोकने में विफल रहे। विधायकों की खरीद-फरोख्त, शराब नीति को बेचा जा रहा है। इन सब कृत्यों के जिम्मेदार सीएम हरीश रावत है।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कश्मीर, असम के बाद उत्तराखण्ड में भाजपा की जीत निश्चित है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज शंखनाद महारैली में चुनावी शंखनाद बजा दिया है भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचायेंगे।

भारत माता की जय घोष के साथ देवभूमि उत्तराखण्ड की पावन भूमि पर अमित शाह का प्रदेश के पांचों सांसदों एंव सभी विधायकों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सतपाल महाराज, टिहरी सांसद राजरानी लक्ष्मी शाह, रैली संयोजक ज्योति प्रसाद गैरौला, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, पूर्व मंत्री खजान दास, नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, तीरथ सिंह रावत के अतिरिक्त बडी संख्या में भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे।