Home Breaking संकल्प रैली में शाह का ऐलान, बुआ-भतीजे को करें चुनाव से बेदखल

संकल्प रैली में शाह का ऐलान, बुआ-भतीजे को करें चुनाव से बेदखल

0
संकल्प रैली में शाह का ऐलान, बुआ-भतीजे को करें चुनाव से बेदखल
bjp president amit shah addressing sankalp rally in etawah
bjp president amit shah addressing sankalp rally in etawah
bjp president amit shah addressing sankalp rally in etawah

इटावा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरूवार को इटावा में आयोजित संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि परिवर्तन के साथ विकास का संकल्प लें और बुआ- भतीजे को चुनाव से बेदखल कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहें है। लेकिन अखिलेश यादव की सरकार के चलते उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो पा रहा है। प्रदेश को हर साल एक लाख करोड़ रूपए दिया जा रहा है।

अमित शाह ने कहा कि चाचा भतीजा लूट के माल को लेकर लड़ाई कर रहे हैं और प्रदेश की जनता लचर कानून व्यवस्था से तंग आ चुकी है। अब तो लॉ एण्ड आर्डर की परिभाषा ही बदल कर लो और आर्डर कर दिया गया है।

वहीं बहुजन समाज पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा महिलाओं का शोषण बसपा कार्यकाल में हुआ।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वहां पर तो आकाश, पाताल और जमीन को भी नहीं छोड़ा गया और सभी तरफ घोटाले हुए, अब तो राहुल बाबा किसानों को लुभाने के लिए आलू के उत्पादन के बजाय फैक्ट्री लगाने की बात कहते हैं।

अपने भाषण में बार-बार उत्तर प्रदेश की जनता का शुक्रिया करते हुए आगामी विधानसभा जीत के लिए जोश भरते रहें। सपा के गढ़ को ध्वस्त करने के लिए शहीद नितिन यादव का सहारा लेकर भावनात्मक कार्ड खेला कहा कि वीरों की धरती है। नितिन को प्रदेश ही नहीं पूरा देश सलाम करता है।

उन्होंने कहा कि मैं 2012 से उत्तर प्रदेश आ रहा हूं और यहां की जनता से भली भांति वाकिफ हूं। मुझे विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता विकास को संकल्प लेकर भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

पाई-पाई का लेंगे हिसाब

अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी। सपा ही नहीं बसपा के कार्यकाल में हुए घोटालों का पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो विकास के साथ कानून व्यवस्था को बेहतर कर सकती है। वह कल्याण सिंह के कार्यकाल को याद कर कहा कि उनके कार्यकाल के कानून व्यवस्था को याद कर चुनाव में निर्णय लें।