Home Breaking भाजपा ने पंजाब के लिए जारी किया चुनाव घोषणा पत्र

भाजपा ने पंजाब के लिए जारी किया चुनाव घोषणा पत्र

0
भाजपा ने पंजाब के लिए जारी किया चुनाव घोषणा पत्र
BJP releases manifesto for punjab assembly election
BJP releases manifesto for punjab assembly election
BJP releases manifesto for punjab assembly election

जालंधर। पंजाब विधानसभा में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला तथा पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा ने रविवार को यहां घोषणा पत्र जारी करते समय बताया कि इसे तैयार करने से पहले प्रदेश के लोगों से सुझाव मांगे गए थे। उन्हीं के आधार पर यह घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह घोषणा पत्र अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर आधारित है। भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु पंजाब में सीएलयू की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

दलित बच्चों को पीसीएस/आईएएस तक का प्रशिक्षण जिला स्तर पर मिलेगा। विभिन्न विभागों में बैकलॉग को पूरा किया जाएगा। ढाई एकड़ या कम जमीन वाले किसानों के कर्ज माफ होंगे। दलितों व किसानों के लिए शगुन योजना के तहत 51 हजार मिलेंगे।

पंजाब में फसलों के लिए मार्केटिंग का प्रबंध किया जाएगा। कृषि के क्षेत्र में स्टार्टअप इंडिया को लागू किया जाएगा। 2019 तक पंजाब में सभी गरीबों को घर दिया जाएगा। जीएसटी को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

नीले कार्ड धारक परिवार की लड़कियों को पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा। दलित बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए 15 लाख तक वजीफा मिलेगा। गंभीर बीमारियों का शिकार दलित बच्चों को मदद राशि 50 हजार से बढ़ाकर दो लाख। बेघर दलितों को आवास के लिए मुफ्त जमीन दी जाएगी।

नव नियुक्त अध्यापकों का वेतन नियमित अध्यापकों के बराबर होगा। पशुधन क्षेत्र में विदेशी पंजूी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों के लिए डीजल क्रैडिट कार्ड योजना शुरू होगी।