Home Headlines राहुल गांधी का सहारनपुर जाना नकारात्मक राजनीति : भाजपा

राहुल गांधी का सहारनपुर जाना नकारात्मक राजनीति : भाजपा

0
राहुल गांधी का सहारनपुर जाना नकारात्मक राजनीति : भाजपा
BJP slams immature rahul gandhi over saharanpur visit
BJP slams immature rahul gandhi over saharanpur visit
BJP slams immature rahul gandhi over saharanpur visit

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दलों पर बरसते हुए कहा कि पाबंदी के बावजूद राहुल गांधी का सहारनपुर जाना नाकारात्मक राजनीति है।

भाजपा के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद उप्र चुनाव में हुई करारी हार और महज दो महीने में योगी सरकार के शानदार कामों से बौखलाया विपक्ष माहौल बिगाड़ने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहा है।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती के सहारनपुर दौरे के बाद बिगड़ा माहौल और इसके बावजूद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सहारनपुर जाने की कोशिश इसी बात का उदाहरण है।

गरीबों के लिए देश में जगह नहीं : राहुल गांधी

सहारनपुर की घटना में शुरुआती जांच के बाद सामने आ रही रिपोर्ट भी इशारा कर रही है कि कुछ लोग प्रदेश के तमाम हिस्सों में जानबूझकर गड़बड़ी फैलाने की साजिश कर रहे हैं। इस घटना के पीछे के कई चेहरे जनता की नजर में बेनकाब हुए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने के बाद भी ऐसी नकारात्मक राजनीति की कोशिश हुई थी, लेकिन देश की जनता ने ऐसी राजनीति को नकार दिया और उत्तर प्रदेश में तो विपक्षी दलों को ऐसी हालत में पहुंचा दिया कि आज ये दल हताशा की हालत में हैं।

प्रदेश सरकार की मेहनत, पारदर्शिता और सबका साथ-सबका विकास की नीति ने विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है। यही वजह है कि विपक्ष सरकार के सौ दिनों का भी इंतजार करने को तैयार नहीं।