Home Headlines भाजपा ने बोर्ड, निगम अध्यक्षों से लिया फीडबैक

भाजपा ने बोर्ड, निगम अध्यक्षों से लिया फीडबैक

0
भाजपा ने बोर्ड, निगम अध्यक्षों से लिया फीडबैक

bhjhg.jpg

जयपुर। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मंगलवार को बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी.सतीश और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बोर्ड अध्यक्षों से अब तक किए गए कार्यों का फीडबैक लिया और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली।

बैठक में तय किया गया कि संगठन अब हर दो माह में सभी आयोगों और बोर्ड अध्यक्षों की बैठक लेगा तथा इनके कामकाज की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। बैठक में बोर्ड अध्यक्षों ने आयोग तथा बोर्ड की फंडिंग को लेकर सवाल पूछे।

इसमें सामने आया कि अधिकांश अध्यक्षों को फंड मिलने तथा उसे खर्च करने की जानकारी ही नहीं है। बैठक के बाद बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह ने कहा कि सभी आयोग और बोर्ड का फंड होता है जिसे जानकारी के अभाव में खर्च नहीं किया जा रहा है।

बैठक में सभी को उसकी जानकारी दी गई है। इस मौके पर बोर्ड और आयोग में चल रही गतिविधियां भी साझा की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने राज्य महिला आयोग तथा वित्त आयोग के कामकाज की सराहना की।

इसमें महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा और वित्त आयोग की अध्यक्ष ज्योति किरण ने आयोग में किए जा रहे कार्यों का प्रभावी तरीके से रखा तथा आगामी दिनों में क्रियान्वित होने वाले कार्यों की जानकारी दी।

सतीश और परनामी ने सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को आयोग तथा बोर्ड के आगामी दिनों में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। बैठक में 25 में से 21 बोर्ड और आयोगों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शामिल हुए।