Home Odisha Bhubaneswar मोदी 2019 में भी सरकार का नेतृत्व करें : भाजपा

मोदी 2019 में भी सरकार का नेतृत्व करें : भाजपा

0
मोदी 2019 में भी सरकार का नेतृत्व करें : भाजपा
bjp wants Narendra Modi to head next government too, in 2019
bjp wants Narendra Modi to head next government too, in 2019
bjp wants Narendra Modi to head next government too, in 2019

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की गरीब समर्थक नीतियों की तारीफ करते हुए भाजपा ने रविवार को लोगों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2019 में अगली सरकार बनाने में मदद करें।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने बीते तीन सालों के अपने कार्यकाल में कठिन परिश्रम से अपनी कथनी को करनी में बदला है और लोगों के बीच विश्वास बनाया है।

बयान में कहा गया है कि भाजपा विकास और सभी के लिए कल्याणकारी नीतियों के क्रम में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2019 में सरकार बनाने के लिए अपने देश के लोगों से प्रतिज्ञा लेने का आह्वान करती है।

प्रस्ताव में पार्टी कार्यकर्ताओं से कठिन मेहनत करने और लोगों का भरोसा जीतने की प्रतिज्ञा लेने का आह्वान किया गया है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते तीन साल में देश को तेजी से और स्थायी आर्थिक विकास के रास्ते पर अग्रसर किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की जनकेंद्रित नीतियों और भारत को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास और प्रगतिशील देश बनाने की दिशा में कड़े फैसलों ने आम लोगों के बीच देश के राजनीतिक नेतृत्व को लेकर भरोसा और विश्वास पैदा किया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि इन नीतियों और फैसलों ने भारत को दुनिया के मंच पर तेजी से बढ़ते हुए और प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। हमारी सरकार ने सभी दलित और हाशिए पर पड़े वर्गो की आकांक्षाओं व उम्मीदों को पूरा करने के लिए तत्परता से काम किया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ज्यादातर योजनाओं और नीतियों का मकसद समाज के निचले तबके के लोगों को फायदा पहुंचाना है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि गरीबों ने वर्तमान सरकार को लेकर विश्वास की भावना महसूस की है। लाखों आम लोगों के दिल और दिमाग में बसी विश्वास और निष्ठा की भावना ने हमें बीते कई चुनावों में जनादेश देकर इसे साबित किया है।

इसने सरकार के संसद में जीएसटी विधेयक पारित होने और सभी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए बजट में एक अनुशासन बनाने में सफलता हासिल करने के लिए ईमानदारी के साथ किए गए प्रयासों की सराहना की है। प्रस्ताव में कहा गया है कि मोदी की अगुवाई में भारत की साख में वैश्विक स्तर पर वृद्धि हुई है।

प्रस्ताव के अनुसार अब दुनिया भारत की तरफ देख रही है। विकसित देशों की सभी प्रमुख रपटों और विश्लेषणों में भारत को संभावनाओं का देश माना गया है। दुनिया के देशों के साथ भारत के संबंधों में सुधार हुआ है। भारत की विश्वसनीयता व्यापार, रणनीतिक और कूटनीतिक मंचों पर खास तौर से बढ़ी है। इस बदलाव की एकमात्र वजह यह तथ्य है कि देश में एक मजबूत सरकार है।

बयान में कहा गया है कि मोदी की कार्यशैली, सार्वजनिक कल्याण के लिए समर्पित उनकी नीतियां, उनकी दृढ़ इच्छा और मजबूत नेतृत्व व क्षमता को वैश्विक स्तर पर पहचान और स्वीकार्यता मिली है।