Home Bihar भाजपा का सत्ता से 2019 में जाना नि​श्चित : नीतीश कुमार

भाजपा का सत्ता से 2019 में जाना नि​श्चित : नीतीश कुमार

0
भाजपा का सत्ता से 2019 में जाना नि​श्चित : नीतीश कुमार
BJP will defeat in 2019 parliamentary elections : Nitish Kumar
Nitish Kumar
BJP will defeat in 2019 parliamentary elections : Nitish Kumar

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद भाजपा सत्ता से बेदखल हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा को शिकस्त देने के लिए बड़ा गठबंधन बनाया जायेगा। इसके लिए पार्टियों का विलय ही एक मात्र उपाय नही मोर्चा और गठबंधन भी होगा। इसमें कांग्रेस और वामदल सभी रहेंगे।

मख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की नीति लोकतंत्र के लिए खतरा है। वह देश को तोड़ने और समाज को बांटने में लगी है।

मैं पीएम लायक हूं या नहीं, लोग बताएंगे। मैं स्वयं इसके बारे में क्या कहूं। किसमें कितनी क्षमता है, यह लोग महसूस करते हैं। मैं उसकी दावेदारी नहीं करता। बिहार में काम कर रहा हूं, यह भी राष्ट्र सेवा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में हमलोगों को लगातार तीसरी बार जनादेश मिला है। यह साधारण बात नहीं है। मुझ पर लोगों ने भरोसा किया है, उसे मैं तोड़ूंगा नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि जदयू का मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष बना हूं, उसे मेरे बिहार के काम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भले ही मैं पार्टी के पदों पर कम रहा, लेकिन इसके लिए काम करता रहा हूं। अध्यक्ष कौन बनेगा, यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। इसका अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

शरद ने स्वयं यह इच्छा जाहिर की कि मैं अध्यक्ष बनूं। उनकी अहमियत पार्टी में सदा बनी रहेगी। 23 अप्रेल को पटना में जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी।