Home Headlines वसुंधरा राजे को भरोसा, अगला चुनाव भी भाजपा जीतेगी

वसुंधरा राजे को भरोसा, अगला चुनाव भी भाजपा जीतेगी

0
वसुंधरा राजे को भरोसा, अगला चुनाव भी भाजपा जीतेगी
BJP will win the next assembly election says rajasthan cm Vasundhara Raje
BJP will win the next assembly election says rajasthan cm Vasundhara Raje
BJP will win the next assembly election says rajasthan cm Vasundhara Raje

जयपुर। अगला विधानसभा चुनाव भी हम हर हाल में जीतेंगे और प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को यहां प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में यह भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ अभी से चुनाव के लिए पूरी मेहनत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य पार्टी को मजबूत करने का ऐसा उदाहरण पेश करें, जिसको कार्यकर्ता भी फोलो करें।

अब चुनाव में बहुत अधिक समय नहीं है, इसलिए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जुट जाएं, ताकि प्रदेश के हित में हमारी पार्टी फिर से सरकार बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हम दूसरी पार्टियों से अलग हैं। हमारी विचारधारा हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने की है, जबकि दूसरी पार्टियों की विचारधारा प्रोफेशनल है।

हम पार्टी रूपी इस परिवार में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और हमारे बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं है। हम पार्टी को परिवार समझकर मजबूत बनाएंगे, तो कोई भी हमसे सत्ता नहीं छीन सकता।

राजे ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाने में मदद करें, ताकि लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो सके। इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पंचायत जनकल्याण शिविरों में आवश्यक रूप से उपस्थित हों।

bjbjbj

सांसद एवं विधायक कोष का उपयोग हर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के समन्वय से किया जाए। पार्टी ने जिनको जिलाध्यक्ष बनाया है या अन्य पदभार सौंपा है, वे अपने-अपने क्षेत्र से विधानसभा के ऐसे उम्मीदवारों के नाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो पार्टी को जीत दिला सकें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियों के पुर्नरीक्षण के कार्य में भागीदारी निभाने का भी सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला तथा पंचायत स्तर पर खेलों के आयोजन युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अच्छा माध्यम हो सकते हैं। कई जिलों में यह नवाचार किया भी गया है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

अन्य जिलों में भी किसी न किसी खेल को प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा पार्टी से जुड़ सकें। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की अगली बैठक अप्रेल माह में जोधपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।