Home Headlines भाजपा की हरदा में ऐतिहासिक जीत, तीनों निकायों पर कब्जा

भाजपा की हरदा में ऐतिहासिक जीत, तीनों निकायों पर कब्जा

0
भाजपा की हरदा में ऐतिहासिक जीत, तीनों निकायों पर कब्जा
bjp wins harda civic poll
bjp wins harda civic poll
bjp wins harda civic poll

भोपाल/हरदा। भारतीय जनता पार्टी ने हरदा नगर पालिका चुनावों में ऐतिहासित जीत दर्ज करते हुए तीनों नगरीय निकायों पर कब्जा कर लिया है।

शनिवार को अमरकंटक और मांडू नगर परिषद तथा हरदा नगरपालिका चुनावों की मतगणना हुई, जिसमें तीनों नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करते हुए पार्टी का वर्चस्व कायम रखा।

इसमें हरदा में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र जैन ने करीब 13 हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक हरदा नगरपालिका चुनाव की मतगणना के नतीजे में अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार सुरेन्द्र जैन को 27 हजार 858 मत मिले, जबकि कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा 14 हजार 868 मत प्राप्त कर सके।

इस तरह भाजपा को 12 हजार 990 वोटों से जीत हासिल हुई। वहीं, पार्टी ने 35 पार्षद वाली नगरपालिका में 30 सीटे जीतकर 35 पार्षद वाली नगरपालिका पर कब्जा कर लिया। वहीं, कांग्रेस ने चार सीटें जीतीं, जबकि एक निर्दलीय पार्षद भी चुना गया।

वहीं, प्रदेश की अमरकंटक और मांडू नगर परिषद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। मांडू नगर परिषद में भाजपा की मालती गावर और अमरकंटक में प्रभा पनारिया ने अध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं।