Home Headlines भाजपा मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वाली पार्टी

भाजपा मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वाली पार्टी

0
भाजपा मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वाली पार्टी
BJP national vice president Avinash Rai Khanna
BJP national vice president Avinash Rai Khanna
BJP national vice president Avinash Rai Khanna

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को सम्पन्न हो गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ और अंतिम दिन के 15वें सत्र सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने अपने विचार रखे।

सत्र में प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सतीश उपस्थित रहे। 15वें सत्र की अध्यक्षता जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने की एवं मंच संचालन प्रशिक्षण सह-प्रभारी अखिल शुक्ला ने की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की सैद्धांतिक आधारशिला के बिना काम नहीं किया जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है जो संविधान एवं लोकतंत्र को साथ लेकर जनता के मध्य कार्य कर रही है। यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि छोटे से छोटे दायित्व वाला कार्यकर्ता भी बड़े से बड़ा दायित्व निभा सकता है।

जनता यह जानती है देश में राज करने वालों की नियत साफ है इसलिए पिछले ढाई साल में मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण एवं गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं जैसे जनधन, उज्जवला, मुद्रा, कौशल विकास, बीमा योजना आदि लेकर आए हैं।

खन्ना ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर विश्वास करने वाली पार्टी है इसलिए आज लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। हम उस पार्टी से है जहां पर लोकतंत्र एवं लोकतंत्र की मर्यादा का अक्षरशः पालन होता है।

इसके अलावा भाजपा मूल्यों पर आधारित राजनीति करती है, आज देश के सामने पार्टी के ऐसे कई उदाहरण है जिसमें मूल्यों पर आधारित राजनीति को सर्वोपरी माना है आज इसीलिए विपक्ष के पास भाजपा के विरूद्ध किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। क्योंकि जब-जब भाजपा सत्ता में आती है तो गरीब को केन्द्र बिन्दू मानकर ही योजनाएं बनाई जाती है।

सरकार की अन्त्योदय योजना भी चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है पर आधारित है। समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री व्हीं. सतीश ने कहा कि भाजपा के संस्थापकों ने पहले ही समझा था कि राजनीतिक पार्टी होने के बावजूद कार्यकर्ताओं के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य दलों में ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित नहीं होते हैं। यह इससे पता पड़ता है जो राजनीतिक दल ऊचाईयों पर हुआ करते थे, वे कहां है और जो ऊचाईयों पर नहीं थे, वे आज कहा है। भाजपा के कार्यकर्ता को रीति नीति, इतिहास, उद्देश्य एवं राष्ट्र सेवा की जानकारी इन शिविरों के माध्यम से मिलती है।

हम केवल परिवार में मिलाने का काम ही नहीं करते वरना अपने परिवार जैसा बनाने का काम भी करते हैं। परनामी ने कहा कि जिस मेहनत से भाजपा के कार्यकर्ता ने लोकसभा चुनाव, नगर निगम, पंचायत, जिला परिषद आदि चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त दी।

उसी मेहनत और ईमानदारी से 2018 में विधानसभा चुनाव एवं 2019 में लोकसभा चुनाव में पुनः जनता की सेवा के लिए आयेगें। यह प्रशिक्षण शिविर एक सार्थक प्रशिक्षण शिविर रहा, जिसकी मिसाल राजस्थान के कार्यकर्ताओं में रहेगी।