Home Latest news समर्पण व संकल्प दिवस के रूप में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

समर्पण व संकल्प दिवस के रूप में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

0
समर्पण व संकल्प दिवस के रूप में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
bjp sirohi workers and public representative giive there tribute to deendayal upadhyay in sirohi dak bunglow
bjp sirohi workers and public representative giive there tribute to deendayal upadhyay  in sirohi dak bunglow
bjp sirohi workers and public representative giive there tribute to deendayal upadhyay in sirohi dak bunglow

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय डाक बंगले में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दि वर्ष के तहत शनिवार को उनकी पुण्यतिथि को समर्पण व संकल्प दिवस के रूप में मनाया। । जिसमें जनसंघ के मीसा बंदी देवजी प्रजापत व विजय सिंह को सम्मानित किया गया।

जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि एक माह का वेतन समर्पण निधि में जमा करवायेगे। गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा भाजपा जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय को पार्टी का आदर्श मानते है भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की चिंतनधारा आधार पर उन्होने पूरे विश्व को एकात्म मानववाद का सन्देश दिया।

उन्होंने अन्तिम पायदान पर खडें गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिये अंत्योदय का मार्ग दिखाया। प्रदेश जिला मंत्री व जिला प्रभारी जगदीश देवासी ने कहा कि भाजपा इस वर्ष को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मषताब्दि वर्ष के रूप में मनाते हुए उनके आदर्शो एकात्मक, मानववाद के सिद्धान्तों के अनुसार ही कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। इसी योजना के तहत भाजपा ने बूथ स्तर को विस्तारक योजना लागू करने का कार्यक्रम बनाया है।

मंडल स्तर पर संगठन की सूची बना कर उन्हें प्रशिक्षण देकर एक विस्तारक के रूप में प्रत्येक बूथ पर भेजा जाएगा, जहां वे संगठन की रीति-नीति सहित देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को पहुंचा सके।
जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील व्यास व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी ने कहा कि बूथ मजबूत करने के लिए कार्य विस्तार योजना बनाई जा रही है। जिसमें 15 दिन प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता रह कर हर घर में सम्पर्क करेगा और केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं को लाभ आमजन को दिलवाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सिरोही मंडल प्रभारी शंकरसिंह परिहार को नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान जिले में एक बडी समस्या बंजरी की समस्या का समाधान होने पर पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे व गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को धन्यवाद दिया और सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभापति ताराराम माली, प्रदेश यूथ अध्यक्ष ओम विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, विजय गोठवाल, महामंत्री महिपाल चारण, मंत्री नितिन रावल, जुजाराम देवासी, गिरीश गोयल, रणछोड पुरोहित, रमजान खांन, नासिर खांन, चिराग रावल, अनिल सगरवंषी, रणछोड कुम्हार, गोविन्द माथुर ओर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।