Home Breaking भाजयुमो की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, नए चेहरों को प्राथमिकता

भाजयुमो की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, नए चेहरों को प्राथमिकता

0
भाजयुमो की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, नए चेहरों को प्राथमिकता
BJYM president poonam mahajan announced list of New office bearers, committee members
BJYM president poonam mahajan announced list of New office bearers, committee members
BJYM president poonam mahajan announced list of New office bearers, committee members

नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद पूनम महाजन ने अपनी नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की मंगलवार देर रात यहां घोषणा की।

हाल ही में पूनम को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। पूनम भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय प्रमोद महाजन की सुपुत्री हैं एवं अभी ये मुम्बई नार्थ सेंट्रल से लोक सभा सदस्य भी हैं।

उनके पदग्रहण करने के बाद से ही नए सदस्यों एवम पदाधिकारियों की लिस्ट जारी होनी थी किन्तु उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र नई टीम के गठन में देरी हुई। नई टीम में नए चेहरों को ज्यादा प्राथमिकता दी गई है।

इस कड़ी में सौरभ चौधरी (दिल्ली ) एवं अभिजात मिश्र (उत्तर प्रदेश ) को राष्ट्रीय महामंत्री के पद की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीँ पर राहुल कोठारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सौरभ सिकदर (पश्चिम बंगाल ) से हैं उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

यशवीर राघव (हरियाणा) को कार्यालय प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है वहीँ पर शिवम छाबरा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है वह इस प्रकार है: सात लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें हर्ष सांघवी (गुजरात), मधुकेश्वर देसाई (मुम्बई), राहुल कोठारी (मध्य प्रदेश) मुरुगानंदम (तमिलनाडू), एजाज इंजिनियर (जम्मू एवं कश्मीर), रंजीत दास (उड़ीसा) और प्रवीण डाटके (महाराष्ट्र) हैं। दो महासचिव बनाए गए हैं जिनमें दिल्ली से सौरभ चौधरी और उत्तर प्रदेश से अभिजात मिश्र हैं।

आठ सचिव बनाए गए हैं जिनमें महिपाल रेड्डी (तेलंगाना), महेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान), अनूप एंटोनी जोसेफ (नई दिल्ली), सौरव सिकदर (पश्चिम बंगाल), शैकत दत्ता (असम), दत्तात्रेय पाटिल (कर्नाटक), गौरव तिवारी (मध्य प्रदेश), भारतेंदु कुमार (बिहार) हैं।

अन्य समिति इस प्रकार है: यशवीर राघव (हरियाणा) कार्यालय मंत्री और सागर मिश्र (बिहार) सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। चेतन ब्रागटा (हिमाचल प्रदेश)और सह प्रभारी नीति जैन (दिल्ली) सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। देवांग दवे (महाराष्ट्र) आईटी प्रभारी बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी दो लोगों को बनाया गया है जिनमें शिवम छाबड़ा (दिल्ली) और रोहित चहल (दिल्ली) हैं।

उत्तर पूर्व भारत के लिए कार्यक्रम प्रभारी एंडी लिंगमा (मेघालय)और सह प्रभारी अरविन्द दामनी (नागालैंड)। खेल समिति के प्रभारी रवि कुमार (तेलंगाना) और खेल समिति (सह-प्रभारी) ध्रुव वाधवा (पंजाब) होंगे।

सांस्कृतिक समिति प्रभारी रक्षा खड़से (महाराष्ट्र) और सांस्कृतिक समिति (सह-प्रभारी) रंजना सिंह (उत्तर प्रदेश) को बनाया गया है। कानूनी समिति (प्रभारी) चारू प्रज्ञा (उत्तर प्रदेश) और सह-प्रभारी आदित्य प्रसाद (बिहार) को बनाया गया है।

वित्त समिति प्रभारी सिद्धार्थ शिल्लो (महाराष्ट्र) और सहप्रभारी राहुल मेहता (दिल्ली) को बनाया गया है। कॉलेज आउटरीच कमेटी प्रभारी नकुल भारद्वाज (दिल्ली) होंगे जबकि स्वच्छ भारत समिति प्रभारी सुशांत शुक्ला (छत्तीसगढ़) और सहप्रभारी प्रिया डबासस (दिल्ली) को बनाया गया है।

इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के 44 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई है जो इस प्रकार हैं: 1 डोनी निच (अरुणाचल प्रदेश) 2 रमेश नायडू (आंध्र प्रदेश) 3 आदारी किशोर कुमार (आंध्र प्रदेश) 4 रमन कुमार सिंह (बिहार) 5 जयराम विप्लव (बिहार) 6 सहदेव सालिया (चंडीगढ़) 7 सुमन लता डगर (दिल्ली) 8 भारत भूषण (दिल्ली) 9 दर्शक ठकार (गुजरात) 10 जसपाल सिंह सोलंकी (गुजरात) 11 हितेश चौधरी (गुजरात) 12 वरुण शोएरन (हरियाणा) 13 महेश चौहान (हरियाणा) 14 रेखा टंडन (हरियाणा) 15 बलकार सिंह (हरियाणा) 16 भारत शर्मा (जम्मू और कश्मीर) 17 रविंदर रैना (जम्मू और कश्मीर) 18 निलम लंगेह (जम्मू और कश्मीर) 1 9 अमित यादव (झारखंड) 20 अभिषेक नायडू (कर्नाटक) 21 कुमारस्वामी के टी (कर्नाटक) 22 राघवेंद्र एस वी (कर्नाटक) 23 सुधीर (केरल) 24 संदीप दुबे (मध्य प्रदेश) 25 रितेश पाटीदार (मध्य प्रदेश) 26 चिदानंद सिंह (मणिपुर) 27 लाथांग लीना (मिजोरम) 28 लक्ष्मीनारायण (पांडिचेरी) 29 मालविंदर सिंह कांग (पंजाब) 30 निधीशेखर शर्मा (राजस्थान) 31 गायत्री रघुरमन (तमिलनाडु) 32 अविनाश प्रताप सिंह (उत्तर प्रदेश) 33 मोहित बेनिवाल (उत्तर प्रदेश) 34 यतींदर नागर (उत्तर प्रदेश) 35 अनूप वाल्मीकि (उत्तर प्रदेश) 36 शिवभारती सिंह (उत्तर प्रदेश) 37 मनोज पॉसवाल (उत्तर प्रदेश) 38 आशीष सिंह साहू (उत्तर प्रदेश) 39 अरुण यादव (उत्तर प्रदेश) 40 अशोक चौहान (उत्तर प्रदेश) 41 पंकज चौधरी (उत्तर प्रदेश) 42 गौरव पांडेय (उत्तराखंड) 43 तपस घोष (पश्चिम बंगाल) 44 लोके नाथ चटर्जी (पश्चिम बंगाल)।