Home Latest news भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पिण्डवाडा पार्षदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पिण्डवाडा पार्षदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की

0
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पिण्डवाडा पार्षदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की
hemant purohit
hemant purohit

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित ने बीजेपी जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी को पत्र देकर पिण्डवाडा में पार्टी लाइन से विपरीत जाकर भाजपा की पालिकाध्यक्ष खुशबु पुरोहित के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में मतदान करने वाले भाजपा पार्षदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

चौधरी को लिखे पत्र में पुरोहित ने लिखा कि पिण्डवाडा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड रहते हुए उसके अध्यक्ष पद पर तीन साल से ईमानदारी पूर्वक आसीन खुशबु राजपुरोहित को कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा के कतिपय पार्षदों ने पदच्युत किया है।

खुशबु राजपुरोहित पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं था। न ही वे संगठन विरोधी नीति या रीति में लिप्त रही थी। इसके बाद भी जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है इससे पिण्डवाडा की जनता व भाजपा कार्यकर्ता आहत हैं।

संगठन की साख पर आंच पहुंचाने वाले तथा पंचनिष्ठा का अपमान करने वाले पार्षदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके अनुशासनात्मक कार्रवाई की पद से निष्कासित करने की मांग की है।

श्रावण मास में बुरे कार्य छोडने की नसीहत

इधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा सिरोही में चल रही हलचल पर की गई टिप्पणी की भी चर्चा है। सिरोही दोहरे मापदंड अपना कर पार्टी और पार्षदों के साथ खिलवाड करने वाले नेताओं की ओर इशारा करते हुए हेमंत पुरोहित ने टिप्पणी की कि श्रावण मास में बुरे कामों को छोड देवें। इस टिप्पणी को सिरोही के भाजपा और कांग्रेस नेता अलग अलग लोगों से जोडकर चर्चा कर रहे हैं।