Home Sirohi Aburoad सीएम विजिट: मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजयुमो ने निकाली रैली

सीएम विजिट: मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजयुमो ने निकाली रैली

0
सीएम विजिट: मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजयुमो ने निकाली रैली
minister incharge rajendra rathode starting bjym railly in mount abu
bjym railly in aburoad before cm visit
bjym railly in aburoad before cm visit

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गुरुवार से आपका जिला आपकी सरकार अभियान के तहत तीन दिवसीय सिरोही प्रवास पर आने को लेकर भाजयुमो ने जिले में कई स्थानों पर रैलियां निकाली गई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित के नेतृत्व में सभी मण्डल स्तर पर वाहन रैली का आयोजन मुख्य मंत्री के आगमन के सन्देश को लेकर किया गया। रैली को प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह जी राठौड़, विधायक समाराम गरासिया, विधायक जगसी राम कोली, जिला प्रमुख पायल परसराम पुरिया, माउण्ट आबू नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, आबूरोड पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल, उप जिला प्रमुख काना राम चौधरी ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।

minister incharge rajendra rathode starting bjym railly in mount abu
minister incharge rajendra rathode starting bjym railly in mount abu

माउंट आबू में मुकेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नरपत चारण, अजित सिंह, आबूरोड में नगर अध्यक्ष प्रेमसिंह लोदी आबूरोड ग्रामीण अध्यक्ष आनन्द माली, जिला उपाध्यक्ष अजय वाला, लोकेश सोनी व दीपेश अग्रवाल ने, सरूपगंज में रैली प्रभारी साहिल नागौरी, ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश रावल, भुवनेश पुरोहित, जिला महामन्त्री प्रकाश राज रावल, रेवदर अध्यक्ष गणपतसिंह निम्बोडा, रेवदर महामन्त्री अश्विन राव के साथ कई भाजयुमों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। प्रभारी मंत्री ने युवाओ को मुख्यमन्त्री की आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया।

paras