Home Karnataka Bengaluru प्रवासी युवाओं से मिलने पहुंचे भाजयुमो सिरोही जिलाध्यक्ष

प्रवासी युवाओं से मिलने पहुंचे भाजयुमो सिरोही जिलाध्यक्ष

0
प्रवासी युवाओं से मिलने पहुंचे भाजयुमो सिरोही जिलाध्यक्ष
bjym sirohi district president presenting troffy in bangluru
bjym sirohi district president presenting troffy in bangluru
bjym sirohi district president presenting troffy in bangluru

सबगुरु न्यूज-सूरत। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरोही के जिलाध्यक्ष प्रवासी युवाओं से मिलने के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक, चेन्नई और गुजरात के प्रवास पर हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित सूरत, मुम्बई, पूना, हुबली, बैंगलोर, मैसूर के साथ विभिन्न महानगरों का दौरा कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि सिरोही जिले के करीबन 60 प्रतिशत युवा प्रवासी हैं।  अपने व्यापार व् नौकरी के लिये राजस्थान से बाहर महानगरों में रहते हैं। पुरोहित ने सभी महानगरों में सिरोही के युवा का मीटिंग ली व राज्य सरकार की योजना व् सिरोही के विकास के बारे में उन्हें जानकारी दी।

पुरोहित ने सूरत में राजपुरोहित समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि कर्म भूमि के साथ वे अपने मातृभूमि के विकास में भी अपनी अहम भूमिका निभाएं। युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुडने का आह्वान किया।

बैंगलोर में खेतेश्वर युवा मंडल द्वारा आयोजित वाॅलीबाल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में  उपस्थित रहे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजयुमो जिला सिरोही हर महानगर में कार्यकर्ताओ को जोड कर कार्यकारणी का विस्तार करेगा। जिला अध्यक्ष का विभिन्न समाज के युवाओं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।