Home Sirohi Aburoad भाजयुमो की तिरंगा यात्रा 26 को, जिले भर में निकलेगी यात्रा

भाजयुमो की तिरंगा यात्रा 26 को, जिले भर में निकलेगी यात्रा

0
भाजयुमो की तिरंगा यात्रा 26 को, जिले भर में निकलेगी यात्रा
tiranga yatra in sirohi
tiranga yatra in sirohi
tiranga yatra in sirohi.      फ़ाइल फ़ोटो

सबगुरु न्यूज-सिरोही। प्रधान मंत्री अगस्त क्रांति के उपलक्ष् में जालोर सिरोही सांसद देव जी पटेल के निर्देशानुसार सिरोही जिले में जिला अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित के नेतृत्व में 26 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।
पुरोहित ने बताया कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत 26 अगस्त को 10 बजे मंडार से किया जाएगा। जिसमे मंडार रेवदर और अनादरा मण्डल के कार्यकर्ता भाग लेंगे।आबूरोड़ शहर आबूरोड़ ग्रामीण व माउंट आबू के कार्यकर्ता करोटी से तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। वहीं रोहिड़ा सरूपगंज के कार्यकर्ता कृष्णगंज से यात्रा में शामिल होंगे। इसी तरह पिंडवाड़ा ,झाड़ोली ,शिवगंज शहर शिवगंज ग्रामीण, कैलाश नगर, जावाल व कालन्द्री के कार्यकर्ता सिरोही राम झरोखा से यात्रा में शामिल होंगे।

सभी 17 मंडलो से कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा को ले कर सिरोही पहुंचेंगे। सिरोही शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई तिरंगा यात्रा सभा स्थल तक पहुंचेगी। तिरंगा यात्रा को ले कर हर मण्डल स्तर तक बैठक का आयोजन किया जा रहा है साथ ही 17 मंडलो के प्रभारी नियुक्त किये गए हैं।
तिरंगा यात्रा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी, गोपालन मंत्री ओटा राम देवासी, जालोर सिरोही सांसद सम्मानीय देव जी पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी विधायक जगसी राम कोली, समा राम गरासिया ,जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, सिरोही नगर परिषद सभापति ताराराम माली, सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुँवर, रेवदर प्रधान पुंजा भाई मेघवाल के साथ सभी भाजपा जनप्रतिनिधि व भाजपा व भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ताओ के साथ पदाधिकारी भाग लेंगे।

-सिरोही नगर मंडल की तिरंगा यात्रा आज
इधर सिरोही नगर मंडल की तिरंगा यात्रा गुरुवार को दोपहर तीन बजे रामझरोखा से शुरू होगी। मंडल महामंत्री शंकरसिंह परिहार ने बताया कि मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा में सांसद, गोपालन मंत्री, जिला प्रमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभापति ताराराम माली मार्गदर्शक होंगे।